Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तो इस कारण भारत की वनडे टीम से बाहर हैं अश्विन, खुद ऑफ स्पिनर ने बताया कारण

खेल डेस्क। भारत के स्टार ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन पिछले लगभग दो साल से भारतीय सीमित ओवर की टीम से बाहर चल रह हैं। इस संबंध में रविचन्द्रन अश्विन ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि आखिर वह किस कारण से भारतीय सीमित ओवर की टीम से बाहर चल रहे हैं। यह स्टार ऑफ स्पिनर खुद को केवल टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी नहीं मानता है। रविचन्द्रन अश्विन ने कहा कि मैं खुद को केवल टेस्ट का खिलाड़ी नहीं मानता हूं, क्योंकि मैं कोई अनाड़ी नहीं हूं।

IPL 12 : RCB के कप्तान विराट ने टीम के बारे में दे डाला ये बड़ा बयान

काफी समय से भारतीय टीम की ओर से केवल टेस्ट क्रिकेट खेल रहे रविचन्द्रन अश्विन ने कहा कि मैं सीमित ओवर प्रारूप में खेला हूं और इन फॉर्मेटों में मेरे रिकॉर्ड भी बहुत अच्छे रहे हैं। यह केवल आमसोच है कि कलाई के स्पिनर वर्तमान वक्त में टी-20 और वनडे में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और शायद इसी कारण मैं बाहर बैठा हूं।

आईपीएल-12 से पहले सुरेश रैना ने छह छक्के लगाकर विरोधी टीमों को चेताया

गौरतलब है कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल अभी भारतीय टीम की ओर से टी-20 और वनडे में नियमित रूप से खेल रहे हैं। कप्तान विराट कोहली भी कलाई के इन दोनों ही स्पिनरों पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। इसी कारण एक स्पिनर के रूप में अश्विन को भारत की सीमित ओवरों की टीम में जगह नहीं मिल रही है। अब संभावना ये भी बताई जा रही है कि अश्विन को विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम में जगह नहीं मिलेगी।

अपने करियर के दूसरे ही टेस्ट मैच में अफगानिस्तान ने रच दिया ये इतिहास