Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को विराट के सामने गेंदबाजी करने से लगता है डर, जानिए

इंटरनेट डेस्क। दुनिया के जाने माने खिलाडियों में से एक भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का आज के समय में हर कोई दीवाना है। लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान लेग स्पिनर और मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड एंबेसडर शेन वॉर्न ने विराट कोहली लेकर बड़ा बयान दिया है। हालांकि आपको बता दे कि शेन वॉर्न ने ये बयान मजाकिया अंदाज में दिया है लेकिन उनका ये ब्यान विराट कोहली के लिए काफी अहमियत रखता है।

आपको बता दे कि हाल ही में शेन वॉर्न ने विराट और सचिन के बारे में बात करते हुए कहा है कि दोनों खिलाडी पूरी तरह से दो अलग-अलग हैं, लेकिन वे दोनों जो खिलाड़ी काफी महान हैं। साथ ही शेन वॉर्न ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं उन्हें गेंदबाजी नहीं करना चाहूंगा मेरे लिए दोनों बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, मैं किसी एक को नहीं चुन सकता। साथ ही आपको बता दे कि शेन वॉर्न ने आगे बात करते हुए कहा है कि ब्रेडमैन सबसे अच्छे बल्लेबाज थे लेकिन मेरे लिए विव रिचर्ड्स सबसे अच्छा खिलाड़ी थे। साथ ही आपको बता दे कि मेरे लिए सबसे अच्छे वनडे बल्लेबाज विव और विराट होंगे।

आपको बता दे कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है। साथ ही आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरिज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-2 से मात दी है।कप्तान विराट कोहली ने खिलाड़ियों से कहा है कि वह आईपीएल का आनंद उठाएं और वर्कलोड का ध्यान रखें। कोहली ने कहा कि आईपीएल हर साल आता है और वर्ल्ड कप चार साल में एक बार।

ये भी देखें

न्यूजीलैंड आतंकी हमला: इस खिलाड़ी के कारण बांग्लादेश क्रिकेट टीम को मिला 'जीवनदान'

छक्के के साथ ही शुरू की युवराज ने मुंबई इंडियंस के साथ अपनी नई पारी, देखें वीडियो

2020 में इस विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत



Herald