Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मजबूत टीमों को हराने से बढ़ा आत्मविश्वास: मिताली राज 

मुंबई 
भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा है कि विश्व चैंपियन इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 2-1 से हराने से उनकी टीम का आत्मविश्वास एवं उत्साह काफी बढ़ गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहले दो मैच भारत ने जीते थे जबकि गुरुवार को खेले गए सीरीज के अंतिम मैच में इंग्लैंड ने भारत को दो विकेट से हराया था। मिताली की कप्तानी में भारत ने इस वर्ष की शुरुआत में न्यूजीलैंड में सीरीज जीती थी। इससे पहले भारत ने श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका में भी सीरीज अपने नाम की थी। मिताली ने कहा कि सीरीज जीतने के बाद टीम को आत्मसंतोष नहीं करना चाहिए और लगातार जीतने का प्रयास करते रहना चाहिए।  

भारतीय कप्तान ने कहा कि मजबूत टीम के खिलाफ जीत से हमारी टीम का आत्मविश्वास बहुत ही बढ़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल तीसरे वनडे में ही हमें एहसास हुआ कि यह एकतरफा मैच है। लेकिन श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच काफी कड़े मुकाबले वाले थे। मिताली ने कहा कि टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहती थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। डीआरएस के मुद्दे पर मिताली ने कहा कि हमें डीआरएस के इस्तेमाल से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आईसीसी के टूर्नामेंटों में डीआरएस का इस्तेमाल हो तो हमें अच्छा लगेगा। हमें डीआरएस प्रणाली को समझने के लिए और अनुभव प्राप्त करने की जरुरत है। न्यूजीलैंड दौरे में डीआरएस का इस्तेमाल हुआ था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ डीआरएस का इस्तेमाल नहीं हुआ।