Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस युवा खिलाड़ी ने कहा, विराट कोहली के बल्लेबाजी की वीडियो देखकर सीख रहा हूं खेलना

20 वर्षीय युवा बल्लेबाज मनजोत कालरा आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. उन्हें दिल्ली की टीम ने पिछले सत्र में अपने साथ जोड़ा था. लेकिन वह टीम में उस बार जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए थे. वह उस समय चर्चा में आए थे जब अंडर 19 भारतीय टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली थी.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में मनजोत ने कहा

”मैं धवन के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने को लेकर काफी उत्साहित हूँ. मैं उन्हें खेलते हुए देख कर बड़ा हुआ हूँ. मैं उनसे बल्लेबाजी टिप्स लेने की ओर देख रहा हूँ. यह मेरा पहला मौका है जब मैं उनके साथ खेल रहा हूँ. मैं काफी उत्साहित हूँ.”

टीम को लेकर मनजोत ने कहा

”हमारे पास स्टार खिलाड़ी हैं. हमारी बल्लेबाजी, गेंदबाजी की तरह ही मजबूत है. हम एक संतुलित टीम हैं. मुझे यकीन है कि हम इस बार टाइटल जीतेंगे.”

दिल्ली के साथ रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली जैसे पूर्व दिगज कप्तान जुड़े हुए हैं. इनको लेकर कालरा ने कहा

”वे क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं. मैं उनसे बल्लेबाजी के टिप्स सीखना चाहता हूँ.”

विराट कोहली के वीडियो देखकर बल्लेबाजी सीखता हूंः

वहीँ मनजोत भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं. उन्होंने कहा

”मैं अभी भी अपनी बल्लेबाजी में सुधार के लिए विराट कोहली के वीडियो देखता हूँ. वह एक प्रेरक हैं. मुझे पता है कि मैं एक बाएं हाथ का बल्लेबाज हूँ, लेकिन मैं उनके जैसे महान खिलाड़ी से सीख रहा हूँ.”

विराट कोहली इस समय टीम आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलूरु की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं, इस बार टीम के फ्रेंचाइजी को टीम से उम्मीद है कि वह बार टीम को आईपीेेल खिताब दिलाएंगे. विराट कोहली की टीम में डिविलियर्स जैसा खतरनाक खिलाड़ी शामिल है. जो अकले दम पर टीम को जीत दिला सकते है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.

The post इस युवा खिलाड़ी ने कहा, विराट कोहली के बल्लेबाजी की वीडियो देखकर सीख रहा हूं खेलना appeared first on Sportzwiki.