नयी दिल्ली
विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम मोदगिल ने डा. कर्णी ंिसह शूटिंग रेंज में गुरुवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल्स में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में जीत दर्ज की। पिछले साल कोरिया में आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली अंजुम ने महिलाओं के दस मीटर एयर राइफल टी4 ट्रायल में 633.2 अंक बनाये। 17 वर्षीय आदर्श सिंह ने भी पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टी3 स्पर्धा जीती। सेना के निशानेबाज चैन ंिसह पुरूषों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टी3 स्पर्धा में विजेता रहे।