Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को भारत में खेलने पर सता रहा है डर, मांगी ये गारंटी

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में 14 फरवरी को हुए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद हुई एअर स्ट्राइक और भारत के एक्शन से पाकिस्तान काफी डरा हुआ है। साथ ही कई लोगों द्वारा मांग की जा रही है कि विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकबाले नहीं खेले जाए। साथ ही हरभजन सिंह और सौरव गांगुली सहित कई खिलाड़ी इस बात का समर्थन भी कर चुके है। साथ ही हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत में 2021 में होने वाले टी20 विश्व कप और 2023 में होने वाले विश्व कप को लेकर भारत से गारंटी मांगी है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन एहसान मनी ने 27 फरवरी को दुबई में हुई आईसीसी की बैठक में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत में होने वाले 2021 और 2023 विश्व कप में वीजा से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने का मुद्दा उठाया था। आपको बता दे कि अबकी बार भारत 2021 में टी20 विश्व कप और 2023 में विश्व कप कि मेजबानी करेगा। साथ ही आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आश्वासन देते हुए कहा कि अभी टूर्नामेंट होने में काफी समय है।

इस प्रकार के मुद्दों तभी बात कि जा सकती है जब टूर्नामेंट के आयोजन में कम समय में हो। साथ ही आपको बता दे कि इस साल इंग्लैंड में आयोजित होने वाले होने वाले विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर भी संकट छाया हुआ हैं। लेकिन अभी तक भारत सरकार और बीसीसीआई ने अभी तक किसी तरह कोई फैसला नहीं लिया है।

ये भी पढ़े:

BCCI को इस वजह से लग सकती है 150 करोड़ की 'चपत', ICC ने दी चेतावनी

धोनी के बाद ​भारतीय टीम को मिला नया मैच फिनिशर

पहलवान बजरंग पूनिया ने जीता सोने का तमगा, विंग कमांडर अभिनंदन को किया समर्पित



Herald