Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धवन-रोहित हो रहे लगातार फ्लॉप, अब तीसरे वनडे में यह ओपनिंग जोड़ी कर सकती है पारी की शुरूआत!

भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच रांची में खेला जाना हैं. इस सीरीज के तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकती हैं.

दरअसल, सीरीज में अबतक भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं, इसलिए वनडे सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम एक नई जोड़ी के साथ पारी की शुरूआत कर सकती है.

रोहित और राहुल कर सकते हैं पारी की शुरूआत 

बता दें, कि इस तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए पारी की शुरूआत रोहित शर्मा और केएल राहुल कर सकते हैं. शिखर धवन सीरीज के शुरूआती दोनों मुकाबलों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं.

धवन पिछली 9 अंतरराष्ट्रीय पारियों से एक भी अर्धशतक नहीं बना पाये हैं. उनके खराब प्रदर्शन के बाद केएल राहुल को मौका दिया जा सकता हैं और केएल राहुल ही रोहित शर्मा के साथ भारतीय टीम के पारी की शुरूआत तीसरे वनडे मैच में कर सकते हैं.

राहुल को पहली बार मिलेगा मौका!

बता दें, कि केएल राहुल अबतक सीरीज के किसी भी मैच में नहीं खेल पाये हैं. कप्तान विराट कोहली ने उन्हें दोनों वनडे मैचों की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा था, लेकिन शिखर धवन के सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण अब केएल राहुल को तीसरे वनडे मैच में ओपनिंग का मौका मिल सकता हैं.

सीरीज को अपने कब्जे में करने उतरेगी भारतीय टीम 

भारतीय टीम इस मैच में सीरीज को अपने कब्जे में करने उतरेगी. भारतीय टीम के पास फिलहाल 2-0 की बढ़त है. अगर यह वनडे मैच भी भारत की टीम जीत जाएगी, तो भारतीय टीम 3-0 से सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है, इसलिए भारतीय टीम सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच को भी अपने नाम कर सकती है.

अगर केएल राहुल और रोहित शर्मा को ओपनिंग का मौका मिलता है, तो वह टीम को एक अच्छी शुरूआत दिलाना चाहेंगे और जीत की नींव रखना चाहेंगे.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post धवन-रोहित हो रहे लगातार फ्लॉप, अब तीसरे वनडे में यह ओपनिंग जोड़ी कर सकती है पारी की शुरूआत! appeared first on Sportzwiki.