Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या और विजय शंकर में से कौन है बेहतर ऑलराउंडर? आंकड़े कर रहे सब बयां

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बैक-अप के रूप में भारत को एक और ऑलराउंडर मिल गया है. जो विजय शंकर है. उन्होंने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे में अपनी शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था और प्रशंसकों का दिल जीता था. अब वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही घरेलू सीरीज में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है.

दूसरे वनडे की जीत में चमके शंकर 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान विजय शंकर ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था और भारतीय टीम को जीत दिलाई थी. उन्होंने जहां बल्ले के साथ 41 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली थी. वहीं मैच के अंतिम ओवर में 2 विकेट निकालकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी.

45.5 की औसत से बना रहे वनडे में रन 

विजय शंकर का वनडे क्रिकेट करियर अबतक इतना लम्बा नहीं रहा है, लेकिन वह 45.5 की औसत से भारतीय टीम के लिए वनडे में रन बना रहे हैं. वह 91 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.36 का रहा हैं.

अगर विजय शंकर के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करें, तो वह 9 मैचों में 25.25 की औसत से 101 रन बना चुके हैं. आईपीएल के 18 मैचों में उन्होंने 52.17 की अविश्वसनीय औसत से 313 रन बनाये हुए हैं. वनडे में जहां शंकर अबतक 2 विकेट हासिल कर पाए है. वहीं टी-20 में उन्हें 5 विकेट हासिल हुए हैं.

ऐसा रहा है हार्दिक पांड्या का अबतक का करियर 

हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए अबतक 11 टेस्ट मैच, 45 वनडे मैच और 38 टी-20 मैच खेल चुके हैं. 11 टेस्ट मैचों में हार्दिक पांड्या ने 17 विकेट हासिल किये हैं. वहीं बल्ले के साथ 532 रन बनाये हैं.

वनडे क्रिकेट में उन्होंने 44 विकेट हासिल किये हैं और बल्ले के साथ 731 रन बनाये हैं. टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह 36 विकेट ले चुके हैं और 296 रन भी बना चुके हैं.

बल्लेबाजी में शंकर, तो गेंदबाजी में हार्दिक बेहतर 

आंकड़ो की तुलना से देखा जाये, तो विजय शंकर बेहतर बल्लेबाज नजर आते हैं. वह तकनिकी रूप से भी काफी सक्षम है, लेकिन गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या बेहतर है, हार्दिक की गेंदों में विजय शंकर से ज्यादा रफ़्तार हैं. उनके पास शंकर से अच्छी विकेट टेकिंग एबिलिटी है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हार्दिक पांड्या और विजय शंकर में से कौन है बेहतर ऑलराउंडर? आंकड़े कर रहे सब बयां appeared first on Sportzwiki.