Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केएल राहुल ने बताया करियर का वो दौर जब सबसे ज्यादा हुई थी शर्मिंदगी महसूस

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को जनवरी में सस्पेंड कर दिया गया था। उन्होंने करण जौहर के रियलिटी शो कॉफ़ी विथ करण में हार्दिक पांड्या के साथ हिस्सा था। वहां दोनों खिलाड़ियों ने कई विवादास्पद बातें बोली थी और इसी वजह से उन्हें सस्पेंड होना पड़ा था। इसी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड दौरे में टीम का हिस्सा नहीं थे।

पूरे देश ने नफरत किया

इस घटना के बाद चारों तरफ केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना हुई थी। केएल राहुल का मानना है कि इसी वजह से पूरे देश में उनके लिए नफरत हो गयी थी। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा

“पिछले दो महीने मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जब ऐसा हुआ तो मुझे एक व्यक्ति के रूप में खुद पर शक होने लगा था। पूरे देश को मुझ से नफरत थी और यह आसान नहीं था। मुझे हमेशा लगता था कि मैं एक अच्छा इंसान हूं और फिर मुझे विश्वास होना शुरू हो गया।”

घर से नहीं निकला पा रहा था

केएल राहुल ने उस समय को याद करते हुए कहा कि इस दौरान वह घर से नहीं निकल पा रहे थे। हालाँकि, उन्होंने यह भी माना कि इससे वह एक और बेहतर इन्सान हो गये हैं। उन्होंने आगे कहा

“मैं घर से बाहर नहीं आ सकता था क्योंकि मैं तैयार नहीं था। केवल प्ले स्टेशन और सभी खेले। परिणामस्वरूप मैं शांत और अधिक परिपक्व हो गया हूं। इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और मैं और भी मजबूत बनकर उभरा हूं।

विश्व कप में जगह पर अभी भी सवाल

केएल राहुल ने सस्पेंसन के बाद शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी। इसके बाद शिखर धवन और रोहित शर्मा की वजह से उन्हें वनडे सीरीज के शुरूआती मैचों में मौका नहीं मिला। उन्हें चौथे मैच में मौका मिला लेकिन मध्यक्रम में वह प्रभावित नहीं कर पाए।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post केएल राहुल ने बताया करियर का वो दौर जब सबसे ज्यादा हुई थी शर्मिंदगी महसूस appeared first on Sportzwiki.