Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्राइस्टचर्च घटना ने ताजा की पाकिस्तान में श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर हमले की याद, गोलीबारी में बाल-बाल बचे बांग्लादेशी क्रिकेटर

खेल डेस्क। बांग्लादेश क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में उस समय बड़े हमले का शिकार होने से बच गई जब यहां पर एक मस्जिद में गोलीबारी हो गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम उस मस्जिद में नवाज के लिए प्रवेश करने ही वाली थी। बांग्लादेश टीम पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच हेगले ओवल में कल से शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच को रद्द कर दिया है।

इस कारण आईपीएल से पहले बड़ी मुसीबत में फंसे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड में हुई इस घटना ने एक बार फिर से 2009 में पाकिस्तान में हुए उस हमले की याद ताजा कर दी जिसमें श्रीलंका टीम के कुछ खिलाड़ी घायल हुए थे। यह घटना उस समय घटित हुई थी जब श्रीलंकाई टीम दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम जा रहे थे।

हिटमैन रोहित ने अंतिम वनडे मैच में हासिल की ये खास उपलब्धि, इस मामलें में बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

इसी दौरान लगभग एक दर्जन नकाबपोश आतंकियों ने टीम की बस पर हमला किया था। इस हमले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा, स्पिनर अजंता मेंडिस, महेला जयवर्धने और तिलान समरवीरा घायल हो गए थे। इसके बाद श्रीलंका का ये दौरा रद्द कर दिया गया था।

क्राइस्टचर्च में जब यह हमला हुआ उस समय बांग्लादेश टीम जुम्मे की नमाज के लिए मस्जिद जा रही थी। हमले के बाद टीम सुरक्षित निकटवर्ती हेगले ओवल पहुंची। बांग्लादेश टीम को एक होटल में ठहराया गया है। इस होटल में किसी के अंदर जाने या किसी के होटल से बाहर जाने पर प्रतिबंध है।