इंटरनेट डेस्क। आपको बता दे कि हाल ही में वित्त मंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की उपस्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम के के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनका भाजपा में शामिल होन संकेत देता है कि वह राजनीतिक रूप में पूरी तरह आने के लिए पार्टी की तरफ से चुनाव भी लड़ सकते है। हालांकि आपको बता दे कि अभी तक पार्टी और गौतम गंभीर के द्वारा यह साफ नहीं किया कि वह इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं।
आपको बता दे कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के महान खिलाड़ियों में से एक है उन्होंने ने अनेक मैचो में भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण पारी खेली है। गौतम गंभीर को सदस्य बनाते हुए जेटली ने कहा कि गंभीर ने अपने खेल के की मदद से भारत को प्रतिष्ठा दिलाई है। लेकिन अब भाजपा गंभीर की प्रतिभा का इस्तेमाल देश हित में करेगी और इससे पार्टी को भी लाभ होगा। साथ ही जेटली ने कहा कि गौतम गंभीर भाजपा के सदस्य के रूप में जुड़े हैं और उनका इस्तेमाल कैसे करना है पार्टी इस पर विचार करेगी। माना जा रहा है कि अब गंभीर भी आने वाले समय में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गौतम गंभीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं। साथ ही खबरों के अनुसार अब माना जा रहा है कि गंभीर का लोकसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा में शामिल होना ये जाहिर करता है कि पार्टी उन्हें दिल्ली की किसी सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। इसके अलावा माना जा रहा है टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की खबरें सामने आ रही थी।
ये भी पढ़े:
IPL 2019: अपने पुराने अवतार में लौटे डेविड वॉर्नर, खेली तूफानी पारी
भारत पर झूठा आरोप लगाने के कारण पाकिस्तान पर लगा 11 करोड़ का जूर्माना
IPL 2019: इस भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना है मुश्किल
Herald