ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में हार्दिक पांड्या चोट की वजह से बाहर हो गये थे। इसी वजह से उनकी जगह पर प्लेइंग इलेवन में विजय शंकर को खेलने का मौका मिल रहा है। विजय शंकर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर भी हार्दिक पांड्या के सस्पेंड होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। वहां उन्होंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर टीम में जगह बरकरार रखी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पांचवें मैच में विजय शंकर ने बल्ले से अपनी प्रतिभा दिखाई थी। 18 रनों के स्कोर पर चार बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद उन्होंने 45 रनों की जुझारू पारी खेली।
वह बड़ी पारी भी खेल सकते थे लेकिन अंबाती रायडू से तालमेल खराब होने की वजह से उन्हें रन आउट होना पड़ा। इसके बाद टी-20 सीरीज में भी उन्होंने छोटी लेकिन कुछ उपयोगी पारियां खेली थी।
विजय शंकर नहीं सही रिप्लेसमेंट

भारतीय टीम की पूर्व सलामी बल्लेबाज अजय जडेजा का मानना है कि विजय शंकर हार्दिक पांड्या के सही रिप्लेसमेंट नहीं हैं। उन्होंने यह बात क्रिकबज के एक कार्यक्रम में कही।
जडेजा ने कहा
“हार्दिक क्या कर सकते हैं, विजय शंकर नहीं कर पाएंगे। मुझे उम्मीद है कि वह हमें गलत साबित करेगा और उसने एक ओवर में पांच छक्के मारे। लेकिन जो कुछ भी मैंने उन दोनों को देखा है कि वे आदर्श रिप्लेसमेंट नहीं हैं। कोई आदर्श रिप्लेसमेंट नहीं है।”
गेंदबाजी पर भी सवाल

हार्दिक पांड्या गेंदबाजी में विजय शंकर से कहीं ज्यादा प्रभावी हैं। आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भी विजय शंकर को सिर्फ तीन ओवर की गेंदबाजी ही मिली। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्हें यह मौका भी नहीं मिला था।
भारत के लिए 5 वनडे मैच खेल चुके विजय शंकर को अभी तक एक भी विकेट नहीं मिला है। हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट बनने के लिए उन्हें तेजी से रन बनाने के साथ ही विकेट भी चटकाना पड़ेगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने कहा, हार्दिक पांड्या के सही रिप्लेसमेंट नहीं हैं विजय शंकर appeared first on Sportzwiki.