युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत में अभ्यास मैच के दौरान चोटिल होकर टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे. यह चोट उनके एंकल में फील्डिंग के दौरान लगी थी. वह अभी भी चोट से उबर नहीं पाए हैं.
इस बीच ऐसी ख़बरें सामने आई हैं कि पृथ्वी शॉ अपनी चोट को लेकर ज्यादा सजग नहीं दिख रहे हैं और उन्हें कुछ गलत आदतें भी पड़ गयी हैं. मगर पृथ्वी ने ऐसी ख़बरों को सिर्फ अफवाह बताया है.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत पृथ्वी शॉ ने कहा कि
“ये सभी अफवाहें हैं. मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा, इन बातो पर ध्यान मत दीजिए.”

पृथ्वी ने कहा
”किसी ने मुझसे मेहनत न करने के लिए नहीं कहा. मैं खेलना चाहता था, लेकिन चोटिल हो गया. मुझे लगा था कि मैं तीसरा टेस्ट खेल सकता हूं, लेकिन चोट से उबरने में काफी समय लग गया.”

शॉ ने आगे कहा, कि
“अगर आपने मेरी एंकल देखी होती तो आपको मालूम होता कि ये कितना दर्दनाक था. एंकल में राहत नहीं मिल रही थी, इसलिए मुझे वापस आना था.”
आगे उन्होंने कहा, कि
”मैं मुश्ताक अली टी-20 से पहले फिट होने के लिए मेहनत कर रहा था, इसके बाद आईपीएल में जाना था. दो महीने के रिहैब को मैंने इसी तरह प्लान किया था. ट्रेनर्स और फिजियो भी काफी कमिटेड थे.”

पृथ्वी शॉ ने पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. दो मैचों में ही उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 118.50 की औसत से 237 रन बनाए थे और अपना प्रभाव छोड़ा था.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post गलत आदतों की वजह से पृथ्वी शॉ हुए थे ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर, अब शॉ ने तोड़ी चुप्पी और बताई हकीकत appeared first on Sportzwiki.