इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें संस्करण का शुभारंभ 23 मार्च को होने जा रहा है। छोटे फॉर्मेट की इस चौके छक्को की प्रतियोगिता का सभी फैंस को काफी बेसव्री से इंतजार रहता है। इसी बीच आपको बता दें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आईपीएल के 12वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए मैदान में नजर आएंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को 1.10 करोड़ रूपए में खरीदा है। इसी बीच भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि लगभग 12 सालों बाद अपनी घरेलू टीम के लिए खेलने का मौका मिला है। साथ ही कहा कि घरेलू दर्शकों के सामने खेलना गर्व की बात है। दिल्ली कैपिटल्स के इस तेज गेंदबाज ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, मेरे लिये, फिरोजशाह कोटला एक मैदान से कहीं ज्यादा है क्योंकि यहीं से मेरा करियर शुरू हुआ था। मैंने अंडर-17 के स्तर से लेकर सभी मैच यहां खेले। इस मैदान से मेरी कई यादें जुड़ी है।
आपको बता दें कि भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराडर्स, राईजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की और से मैदान में उतर चुके है। इशांत शर्मा ने साथ ही ये भी बताया कि इस बार मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा साथ ही आईपीएल का 12वां सीजन जीतने का प्रयास करेंगे। इशांत शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में 76 मैच खेले है इस दौरान इशांत ने 58 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है।