भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज में अभी रोमांच बाकी है। इस वनडे सीरीज के पहले दोनों ही वनडे मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम सीरीज जीत की तरफ अग्रसर थी लेकिन रांची में खेला गया तीसरा वनडे मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर सीरीज में रोमांच बरकरार रखा है।
मोहाली में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने रांची वनडे मुकाबला 32 रनों से अपने नाम कर अब सीरीज में जीत का खाता खोलते हुए 1-2 के साथ उम्मीदें जिंदा किए है और वो अब मोहाली में खेले जाने वाले चौथे वनडे मैच के लिए तैयार हैं।
मोहाली में खेले जाने वाले चौथे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की नजरें सीरीज में बराबरी पर हैं ऐसे में वो किसी तरह से जीत के इरादें से उतरेंगे। इन जीत के लिए एरोन फिंच इन 11 खिलाड़ियों को उतार सकते हैं मैदान में…
एरोन फिंच
ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरोन फिंच ने रांची वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खेमे में खुशी ला दी है। एक शानदार पारी के बाद अब एरोन फिंच ने फॉर्म हासिल कर ली है जिसे वो बरकरार रख सकते हैं।

उस्मान ख्वाजा
ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के इस दौरे पर उस्मान ख्वाजा ने खासा प्रभावित किया है। उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के लिए इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।

शॉन मार्श
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ मजबूत माने जाने वाले शॉन मार्श कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। शॉन मार्श से चौथे वनडे में उम्मीदें बड़ी हैं।

ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला भी इस सीरीज के तीन मैच में से दो मैचों में एक अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रहा है। हालांकि उनसे अभी भी एक बड़ी पारी की आस हैं।

मर्कस स्टोइनिस
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मर्कस स्टोइनिस ने इस सीरीज में बल्ले से उपयोगी योगदान दिया है। स्टोइनिस आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की काबिलियत को दिखा रहे हैं।

पीटर हैंड्सकॉम्ब
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने भी ठीक ठाक प्रदर्शन किया है। हैंड्सकॉम्ब से तीसरे वनडे मैच में बड़ी पारी की उम्मीद तो थी लेकिन वो खाता तक नहीं खोल सके।

एलेक्स कैरी
ऑस्ट्रेलिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने इस सीरीज में छोटी-छोटी पारियों से ये जरूर दिखाया है कि उनमें भी टैलेंट की कोई कमी नहीं है। मौका मिलने पर कैरी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इस सीरीज में जबरदस्त गेंदबाजी की है। पैट कमिंस ने भारतीय टीम के बल्लेबाजों को सांस लेने का मौका नहीं दिया है और मोहाली में भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।

एडम जाम्पा
ऑस्ट्रेलिया के लिए इस दौरे पर सबसे बड़ी सफलता युवा स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा की शानदार गेंदबाजी रही है। एडम जाम्पा ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी शानदार काम किया है।

जोल रिचर्डसन
अनुभवी तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल के स्थान पर युवा तेज गेंदबाज जोल रिचर्डसन को मौका मिला। मौका मिलते ही रिचर्डसन ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी कर अपने स्थान को सुरक्षित कर लिया।

नाथन लियोन
ऑस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज नाथन लियोन इस सीरीज में अब तक दो मैचों में खेलने में कामयाब रहे हैं। नाथन लियोन ने जिस तरह की उम्मीदें थी उस पर खरे नहीं उतर सके हैं लेकिन विश्वास बरकरार रहेगा।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post मोहाली में होने वाले भारत के खिलाफ चौथे वनडे में ये होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम! appeared first on Sportzwiki.