Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया था ये विश्व रिकॉर्ड 

खेल डेस्क। भारत ने विश्व क्रिकेट को कई महान खिलाड़ी दिए हैं, उनमें से एक लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का नाम भी है। भारत के इस महान टेस्ट क्रिकेटर ने आज ही के दिन यानी 07 मार्च, 1987 को ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जो उस समय किसी सपने से कम नहीं था।

Women's Day Spl: विश्व कप में तूफानी पारी खेलने वाली इस क्रिकेटर को करना पड़ा था अपने करियर के लिए संघर्ष

जा हां भारत के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने आज ही के दिन टेस्ट क्रिकेट में अपने दस हजार रन पूरे किए थे। इस रिकॉर्ड के साथ ही सुनील गावस्कर ने अपना नाम दुनिया के महान बल्लेबाजों की सूची में सुनहरे अक्षरों में लिखा लिया था। गावस्कर से पहले किसी भी बल्लेबाज ने ऐसी उपलब्धि हासिल नहीं की थी।

रविन्द्र जडेजा ने वनडे में ​किया यह बड़ा कमाल, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

गावस्कर ने ये रिकॉर्ड 1987 में अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में बनाया था। इस मैच में आज ही के दिन सुनील गावस्कर 63 रन की पारी खेल टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले पहले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे।

वार्नर-स्मिथ को लेकर शेन वार्न ने दिया ये बड़ा बयान, कहा- इन दोनों की क्रिकेट में वापसी से ऑस्ट्रेलिया को होगा...

गावस्कर ने 124 टेस्ट की 212वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की। हालांकि गावस्कर के इस रिकॉर्ड को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने साल 1993 में तोड़ दिया था। इस समय टेस्ट क्रिकेट में दस हजार से अधिक रन कई बल्लेबाज बना चुके हैं। वैसे क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भारत के एक और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।