क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने 2019-20 सीजन के लिए कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें कई युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है वहीं पिछली लिस्ट से कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम गायब भी है। संन्यास ले चुके एबी डिविलियर्स, लेग स्पिनर इमरान ताहिर, ऑल राउंडर क्रिस मॉरिस और जेपी डुमिनी को कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया गया है।
युवा बल्लेबाजों को जगह

पिछले कुछ समय में दक्षिण अफ्रीका के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले रीज़ा हेंड्रिक्स को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। अपने वनडे डेब्यू में शतक बनाने वाले हेंड्रिक्स ने उसके बाद भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है।
उसके अलावा थेयुनिस डे ब्रुइन को भो कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है। थेयुनिस ने दक्षिण अफ्रीका के लीये सिर्फ टेस्ट और टी-20 मैच ही खेले हैं। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज का वनडे डेब्यू होना बाकि है।
सीईओ ने दिया बयान

पुरुष क्रिकेटरों के साथ ही 14 महिला क्रिकेटरों को भी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस मुद्दे पर क्रिकेट साउथ अफ्रीका के सीईओ थबांग मोरो ने इसके बाद अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा
“हमने 16 पुरुष खिलाड़ियों और 14 महिला खिलाड़ियों को अनुबंधित किया है, जो हमें लगता है कि विभिन्न प्रारूपों में अपने राष्ट्रीय बनाये को बनाए रखने के लिए उपयुक्त संख्या है। यह हमें अपने टेस्ट खिलाड़ियों के साथ-साथ सीमित ओवरों के विशेषज्ञों दोनों को अनुबंधित करने में सक्षम बनाता है।”
इन वजह से बाहर हुए खिलाड़ी

इमरान ताहिर अपने करियर के अंतिम दौर में हैं और शायद विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा कर दें। इसके साथ ही जेपी डुमिनी काफी समय से चोटिल चल रहे हैं। क्रिस मॉरिस के फॉर्म पर सवाल बने हुए हैं और इसी वजह से इन्हें कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है।
कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ी:
हाशिम अमला, टेम्बा बावुमा, थ्युनिस डी ब्रुइन, क्विंटन डी कॉक, फाफ डु प्लेसिस, डीन एल्गर, रीजा हेंड्रिक, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवेओ, वर्नोन फिलेंडर, डेल स्टेन, कगोसो रबाडा, तबरेज शम्सी
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सलाना कॉन्ट्रैक्ट से कई दिग्गज खिलाड़ियों की छुट्टी की, ये हैं वो बड़े नाम appeared first on Sportzwiki.