लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : मलेशिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन हो गया है. झारखंड से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है. मलेशिया दौरे के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का चयन हुआ है. एक से 12 अप्रैल तक क्वालालम्पुर में होने वाली 5 मैचों की सीरीज के लिए बुधवार को 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा हुई.
टीम में डिफेंडर के तौर पर सलीमा और मिडफील्डर के रूप में निक्की खेलेंगी. निक्की 2016- 17 से लगातार सीनियर टीम का हिस्सा रही हैं. वहीं सलीमा टेटे ने जूनियर यूथ ओलम्पिक में पदक जीतने के बाद सीनियर टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. सलीमा सिमडेगा के बरकीछापर की, जबकि निक्की खूंटी के पेरोल की रहने वाली है. दोनों के भारतीय टीम में चयन से हॉकी झारखण्ड एवं हॉकी सिमडेगा में खुशी की लहर है.
इससे पहले इसी साल जनवरी में स्पेन दौरे के भारतीय टीम में सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का सलेक्शन हुआ था. वहां 24 जनवरी से 4 फरवरी स्पेन और आयरलैंड के खिलाफ मैच खेले गये थे.
The post मलेशिया दौरे के लिए महिला हॉकी टीम का चयन, टीम में झारखंड की सलीमा और निक्की शामिल appeared first on Live Cities.