खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण 23 मार्च से तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के बीच होने वाले उद्घाटन मैच से शुरू होगा।
तो इस कारण भारत की वनडे टीम से बाहर हैं अश्विन, खुद ऑफ स्पिनर ने बताया कारण
इसके अगले दिन यानी 24 मार्च को दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स अपने घरेलू ईडन गार्डन मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस टूर्नामेंट के लिए केकेआर के सह मालिक शाहरूख खान ने भी बिगुल बजाते हुए टीम के फैंस से समर्थन करने के लिए अपील की है।
इस संबंध में बॉलीवुड के किंग खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें बॉलीवुड अभिनेता ने प्रशंसकों से अपील करते हुए लिखा कि आखिरी दम तक, आखिरी रन तक।
IPL 12 : RCB के कप्तान विराट ने टीम के बारे में दे डाला ये बड़ा बयान
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो संदेश में शाहरूख खान की आवाज के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के मौजूदा अभ्यास की तस्वीरें भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में शाहरूख खान ने अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा कि आप हमारे लिए दुआ करें और हम आपके लिए खेलेंगे।
आईपीएल-12 से पहले सुरेश रैना ने छह छक्के लगाकर विरोधी टीमों को चेताया
गौरलतब है कि आईपीएल के 12वें संस्करण के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में कई नए चेेहरे देखने को मिलेंगे। इसमें न्यूजीलैंड के लॉकी फग्यूर्सन, इंग्लैंड के हैरी गर्नी, दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नोर्टे, भारत के श्रीकांत मुंडे, वाई पृथ्वी राज और संदीप वारियर शामिल हैं।