Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने थामा कमल, इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय टीम के पूर्व बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और 2007 टी20 और 2011 में टीम इंडिया को विश्वकप जीताने वाले गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। कई दिनों से गलियारों में ये चर्चा चल रही थीं कि गंभीर नई पारी की शुरूआत कर सकते है और आखिरकार गंभीर ने नई पारी की शुरूआत कर ही दी।

केकेआर के पूर्व कप्तान गौ​तम गंभीर ने गुरूवार को केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी का हाथ थाम लिया। साथ ही अब ये चर्चा होने लगी हैं कि गंभीर दिल्ली से ही लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार गौतम गंभीर दिल्ली से मीनाक्षी लेखी की जगह नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ सकते है।

भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के बाद पूर्व क्रिकेटर गंभीर ने कहा कि मैं बीजेपी के साथ जुड़ने पर काफी खुश हुआ हूं। गौतम गंभीर ने साथ ही ये भी बताया कि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नजरिए से काफी प्रभावित हुआ हूं। साथ ही गंभीर ने बताया कि मैने अब तक क्रिकेट के मैदान में शानदार प्रदर्शन कर टीम के योगदान देने में अहम भूमिका निभाई है और अब मुझे उम्मीद हैं कि नई जिम्मेदारी मिलने का बाद में अब देश के लिए कुछ करने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि गौतम गंभीर के अलावा कई और भी दिग्गज क्रिकेटर है जिन्होंने राजनीति में अपना भाग्य आजमाया है। गंभीर ने भारतीय टीम के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच खेले है। गंभीर की कप्तानी में ही केकेआर ने दो बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है।