Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुम्बई इंडियंस को मिला ये तूफानी तेज गेंदबाज, बुमराह और मलिंगा के साथ जमाएगा जोड़ी

खेल डेस्क। रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन आईपीएल खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियन्स को आज 12वें संस्करण के लिए जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा के बाद एक और तूफानी गेंदबाज मिल गया है।

आईपीएल-12: पंजाब 28 रन से हारा, केकेआर ने बना डाला ये कीर्तिमान

मुम्बई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ को न्यूजीलैंड के चोटिल तेज गेंदबाज एडम मिल्ने के स्थान पर इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सत्र के लिए टीम में शामिल किया है। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ पहली बार आईपीएल में खेलेंगे।

आज विराट कोहली और एबी डिविलियर्स बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

इस बात की जानकारी मुंबई इंडियन्स ने अपने एक बयान में दी है। इसमें उसने बताया कि मुंबई की टीम ने वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज जोसफ को चोटिल मिल्ने के स्थान पर टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने आईपीएल का 12वां संस्करण शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे।

...तो इस प्रकार जीत लिया विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने सभी का दिल

गौरतलब है कि अल्जारी जोसफ तीन साल पहले वेस्टइंडीज को अंडर-19 विश्वकप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह तेज गेंदबाज अभी तक अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से 16 वनडे और नौ टेस्टों में खेल चुका है। जोसफ वनडे में 25 और टेस्ट क्रिकेट में 24 विकेट हासिल कर चुके हैं।

अब कप्तान अश्विन की ये गलती पंजाब को पड़ गई इतनी भारी कि गंवाना पड़ गया मैच

गौरतलब है कि आईपीएल में मुम्बई इंडियंस की ओर से अभी तक वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से विशेष छाप छोड़ चुके हैं। इसमें कीरोन पोलार्ड, ड्वेन स्मिथ, लेंडल सिमंस और एविन लुईस का नाम शामिल है।