Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहाली वनडे हारने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की हो रही आलोचना पर भड़के मुथैया मुरलीधरन, प्रशंसको को दिया ये सलाह

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे मैच में करारी हार मिली। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। टीम के कई खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। विश्व कप शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ियों को इस सीरीज के बाद विश्व कप से पहले कोई मैच नहीं खेलना है। भारतीय टीम के इस प्रदर्शन पर पर मुथैया मुरलीधरन ने बयान दिया है।

धैर्य रखने की जरूरत

श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के अनुसार भारतीय टीम ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी वजह से फैन्स को धैर्य रखने की जरूरत है। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा

“आपको टीम के साथ धैर्य रखना होगा। भारतीय टीम वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और विश्व कप आने वाली है और टीम प्रयोग करने की कोशिश कर रही है। आपको सफलता की राह पर असफलताएँ मिलेंगी क्योंकि टीम में 11 विराट कोहली नहीं हो सकते। हर कोई मैच विनर नहीं हो सकता।”

कुलदीप और चहल के बारे में रखी बात

Related image

मोहाली वनडे में भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जमकर धुनाई हुई थी। ओस की वजह से दोनों गेंदबाजों को गेंद ग्रीप करने में परेशानी हो रही थी। इसकी वजह से दोनों की आलोचना हो रही है लेकिन मुरली ने उनका बचाव किया है।

उनके बारे में मुथैया मुरलीधरन ने कहा

“मुझे लगता है कि वे अच्छा खेल दिखा रहे हैं। दोनों ही क्वालिटी खिलाड़ी हैं और दोनों ने हर तरह की परिस्थिति में अपनी प्रतिभा दिखाई है। इसके अलावा, आपको क्यों लगता है कि आर अश्विन जैसे बेहतरीन खिलाड़ी को सीमित ओवरों की टीम में जगह नहीं मिल पा रहा है? ऐसा इसलिए है क्योंकि इन दोनों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। सिर्फ एक खराब मैच (मोहाली में) उनकी आलोचना करने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता है। हम यहां रोबोट के साथ काम नहीं कर रहे हैं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मोहाली वनडे हारने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की हो रही आलोचना पर भड़के मुथैया मुरलीधरन, प्रशंसको को दिया ये सलाह appeared first on Sportzwiki.