Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैमिल्टन को हराकर बोटास ने आस्ट्रेलियाई ग्रां प्री जीती

मेलबर्न
मर्सीडीज के वाल्टेरी बोटास ने अपने साथी विश्व चैम्पियन लुईस हैमिल्टन को हराकर सत्र की पहली आस्ट्रेलियाई फार्मूला वन ग्रां प्री जीती । ब्रिटेन के हैमिल्टन ने कल पोल पोजिशन हासिल की थी लेकिन आज 20 . 9 सेकंड से पीछे रह गए । रेडबुल के मैक्स वर्स्टापेन तीसरे स्थान पर रहे जबकि फेरारी के सेबेस्टियन वेट्टल को चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा । फेरारी के चार्ल्स लेकरेक पांचवें और केविन मैगनुसेन छठे स्थान पर रहे ।