Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं होगा भारतीय खिलाड़ियों पर कोई अतिरिक्त दबाव : सुनील गावस्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच इनदिनों तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच 16 जून को विश्व कप 2019 में दोनों का मुकाबला होना है. पिछले कुछ दिनों जो कुछ भी हुआ हैं उसके बाद इस मैच के मायने और ज्यादा बढ़ गए है. निश्चित रूप से खिलाड़ियों पर भी इस मैच का अतिरिक्त दबाव पड़ेगा, लेकिन इसी बीच सुनील गावस्कर ने अपने एक बयान में कहा है, कि इस घटनाक्रम के बावजूद भारत पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं बनेगा.

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं होगा भारतीय खिलाड़ियों पर कोई अतिरिक्त दबाव

सुनील गावस्कर से जब इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच में भारतीय खिलाड़ियों पर पुलवामा हमले के बाद अतिरिक्त दबाव के बारे में पुचा गया, तो इसके जवाब में गावस्कर ने कहा, 

“मुझे नहीं लगता, कि इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद, विश्व कप 2019 के मैच में भारतीय खिलाड़ियों पर कोई अतिरिक्त दबाव होगा.

हमारे सभी खिलाड़ी पेशेवर हैं, उन सभी को दबाव को अच्छे से हैंडल करना आता है. यह सिर्फ क्रिकेट का खेल है, जिसे उन्हें जीतने की जरूरत है. मुझे नहीं लगता, कि इससे कोई फर्क पड़ेगा.”

महान टीमें अपने आस-पास की हर चीज को नजरअंदाज करती

सुनील गावस्कर ने आगे अपने बयान कहा,

“महान टीमें अपने आस-पास की हर चीज को नजरअंदाज करती हैं. वे खेल पर ध्यान केंद्रित करती हैं. एक बल्लेबाज के रूप में, आप भूल जाते हैं कि पिछली गेंद पर क्या हुआ है. आप अगली गेंद पर ध्यान केंद्रित करते हैं.

एक टीम के साथ भी ऐसा ही होता है. कुछ लोग जरुर इस बारे में बात करेंगे, लेकिन मेरा मानना यही हैं, कि भारतीय खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं बनेगा. 

मैं प्रार्थना करता हूं क्रिकेट प्रबल रहे 

इस कार्यक्रम में मैथ्यू हेडन भी मौजूद थे, उन्होंने भारत-पाक मैच को लेकर कहा,

“क्रिकेट एक सुंदर खेल है. यह एक ऐसा खेल है जो महत्वपूर्ण मुद्दों से ऊपर उठता है, मैं वास्तव में प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि यह मैच हो, क्योंकि क्रिकेट प्रबल रहना चाहिए. 

युद्ध और अराजकता के बारे में सरकार निर्णय ले, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई दृष्टिकोण से, मैं प्रार्थना करता हूं कि यह एक अच्छा मैच हो. यह विश्व कप राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होने जा रहा है, इसलिए मुझे लगता है, यह काफी रोमांचक होगा.”

भावुक रहेंगे खिलाड़ी 

इसी कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा,

“इसमें कोई संदेह नहीं है, कि हम हर व्यक्ति भावना को महसूस करता हैं. विश्व कप में खेलना, या एशेज या भारत का दौरा, मेरी तैयारी प्रत्येक और हर खेल के लिए समान थी, लेकिन आप प्रमुख टूर्नामेंटों से पहले भावनाओं को महसूस करते हैं. जब भारत पाकिस्तान से खेलता है, तो निश्चित रूप से भावनाएं रहती है.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं होगा भारतीय खिलाड़ियों पर कोई अतिरिक्त दबाव : सुनील गावस्कर appeared first on Sportzwiki.