इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण 23 मार्च से खेला जायेगा। टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। इस साल भारत में आम चुनाव है, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट भारत में ही खेला जा रहा है। प्ले ऑफ को छोड़कर टूर्नामेंट का शेड्यूल भी घोषित किया जा चुका है।
माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आईपीएल के विजेता को लेकर भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार अभी तक एक बार भी आईपीएल ख़िताब नहीं जीतने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस बार ट्रॉफी जीत सकती है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा
“आईपीएल जल्द ही… इस साल मुझे लगता है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इसे जीत सकती है। क्रिकबज के साथ फिर से काम करने का इंतजार कर रहा हूँ।”
IPL soon … @RCBTweets to win it this year me thinks … Looking forward to working with @cricbuzz again … #India #Mumbai
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 19, 2019
तीन बार खेल चुकी फाइनल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अभी तक तीन बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेल चुकी है। इससे पहले 2009 में उसे डेक्कन चार्जर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद टीम 2011 में भी फाइनल तक पहुंची थी।
इस बार उसे महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से हार मिली थी। 2016 में चेन्नई एक बार फिर फाइनल में पहुंची लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
इस बार बेहतरीन दिख रही टीम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का टॉप ऑर्डर हमेशा मजबूत रहा है लेकिन उनके पास फिनिशर की कमी रही है। इस साल टीम में मार्कस स्टोइनिस, शिवम दुबे और शिमरोन हेटमायर जैसे मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज हैं।
इन्हीं बल्लेबाजों के बूते टीम इस बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी। स्टोइनिस और शिवम दुबे बेहतरीन गेंदबाज भी हैं और इसी वजह से टीम के पास गेंदबाजी में भी काफी विकल्प होंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post माइकल वॉन की भविष्यवाणी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जीतेगी आईपीएल का खिताब appeared first on Sportzwiki.