मुंबई इंडियंस को आईपीएल के अपने पहले दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 37 रनों से हार मिली थी। इस मैच मुंबई की गेंदबाजी उम्मीद से काफी खराब रही और दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बना दिए थे। मुंबई ने इस मैच में जम्मू और कश्मीर के 17 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज रासिख सलाम को डेब्यू करने का मौका दिया। उन्होंने मैच का पहला ओवर भी डाला।
युवराज सिंह हुए प्रभावित

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह युवा गेंदबाज रासिख सलाम की गेंदबाजी से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने इस गेंदबाज की जमकर तारीफ भी की है। एमआई टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“रासिख ने गेंद को नेट में काफी बेहतरीन तरीके से स्विंग करवाया और यही कारण है कि लड़के इसे मौका देना चाहते थे। उन्होंने आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका दिए लेकिन इसके अलावा, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की।”
गेंदबाजी कोच ने भी तारीफ की

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज कोच शेन बांड क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते थे। उन्होंने भी रासिख सलाम की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की है। एमआई टीवी को दिए इंटरव्यू में ही शेन बांड ने कहा
“यह एक चुनौतीपूर्ण शुरुआत थी लेकिन जैसा कि मैंने पूर्व शिविर में कहा था, चीजें कई बार गलत हो जाती हैं। उन्होंने मैच के पहले गेंद पर नो बॉल फेंकी लेकिन उसके अलावा उन्होंने शानदार प्रदर्शन दिखाया और हमारे बेहतर गेंदबाजों में से एक थे।”
रासिख सलाम से कप्तान भी प्रभावित

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भारतीय टीम के उपकप्तान भी हैं। रासिख की गेंदबाजी से वह भी काफी प्रभावित हुए हैं। इस बारे में टीम के डायरेक्टर जहीर खान ने खुलासा किया है। उन्होंने कहा
“यहां तक कि रोहित शर्मा भी रासिख सलाम से प्रभावित हैं। रोहित उन्हें सीजन में जल्द से जल्द मौका देने के बारे में सोच रहे थे, इसलिए आगे भी रोमांचक समय है।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post युवराज सिंह और जहीर खान ने बताया कप्तान रोहित शर्मा ने क्यों रासिख सलाम को दिया पहले मैच में मौका और पहला ओवर appeared first on Sportzwiki.