Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लक्ष्य सेन चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

नयी दिल्ली
एशियाई जूनियर चैंपियन लक्ष्य सेन ने गुरुवार को यहां दक्षिण कोरिया के हां यंग वूंग पर लगातार गेम में जीत दर्ज करके चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विश्व में 104वीं रैंकिंग के भारतीय ने लिंगशुई ने 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 21-15 से जीत दर्ज की। सेन को मैच में किसी भी समय संघर्ष नहीं करना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना शुक्रवार को चीन के झोउ झेक्वी से होगा।