Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के वो तीन नियम जिनको जल्द से जल्द बदलने की है सख्त जरूरत

कहा जाता है कि समय के अनुसार कुछ न कुछ परिवर्तन लाना पड़ता है. वैसे ही क्रिकेट में भी बहुत चीजें है जो समय के अनुसार बदलती चली गई, लेकिन अभी भी कुछ चीजें है जिनको बदला नहीं जा सका है. क्रिकेट के लंबे प्रारुप से लेकर, 60 ओवर के एकदिवसीय मैच को लेकर परिवर्तन आया.

इन नियमो को बदलने की है जरूरत

60 ओवर वाला एकदिवसीय मैच अब 50 ओवर का होने लगा है. जबकि इस प्रारुप को समय की कमी को देखते हुए और छोटा प्रारुप लाया गया जो कि इस समय टी-20 के रुप में जाना जाता है. समय-समय पर टीमों के खिलाड़ियों के कपड़ों में भी परिवर्तन आय़ा. पहले एक ही सफेद गेंद से मैच होता था, लेकिन इस नियम को बदला गया अब सफेद गेंद के साथ साथ गुलाबी गेंद का भा प्रयोग होने लगा है.

कई देशों में टेस्ट के प्रारुप को बदल दिया गया है. दिन-रात टेस्ट मैच होने लगे है.

नाॅन स्ट्राइक पर आउट होना-

नाॅन स्ट्राइक पर आउट होना बल्लेबाजा के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण समय होता है. जब गेंदबाज गेंद ड़ालता है, प्रत्येक बल्लेबाज लगभग क्रीज छोडकर स्ट्राइक पर जाने का प्रयास करता है, स्ट्राइक पर मौजूद पहले से बल्लेबाज जो कि इतने तेज बल्ले से प्रहार करता है कि नाॅन स्ट्राइकर को वापस जाने का समय नहीं मिल पाता है.

फाॅलो थ्रू में गेदंबाज के हाथ या शरीर के किसी हिस्से से गेंद टकराकर विकेट से लड़ जाती है तो नाॅनस्ट्राइकर आउट करार दिया जाता है.

स्टंप टूटने पर डेड बाॅल 

अंपायर तब डेड बाॅल देता है जब बल्लेबाज स्टंप से टकरा जाए या फील्डर घायल हो जाए. लेकिन अंपायर तब डेड बाॅल नहीं देता है जब फील्डर स्टंप से टकरा जाए.

लेग स्टंप के बाहर गेंद पिच होने पर नहीं दिया जाता है एलबीडब्लयू

क्रिकेट के प्रारुप में गेंद अगर लेग स्टंप के बाहर पिच कर रही है, तो बल्लेबाज को एलबीडब्लयू करार नहीं दिया जाता है, फिर चाहे गेंद स्टंप पर ही क्यों न टकरा रही हो.

इन तीनों नियमों को क्रिकेय से हटानो की आवश्यकता है जिससे गेदबाज को विकेट पर कुछ मदद मिल सके.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post क्रिकेट के वो तीन नियम जिनको जल्द से जल्द बदलने की है सख्त जरूरत appeared first on Sportzwiki.