इस समय भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी की बात करें तो केदार जाधव का नाम पहले आता है. वो गेंद और बल्ले दोनों से अपना योगदान देते हैं. केदार ने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच में जीत दिलाई है. पिछले आईपीएल सीजन चोट की वजह से ज्यादा नहीं खेल पाया यह खिलाड़ी इस सीजन धोनी को इनसे बहुत उम्मीदें होगी.
भारतीय टीम के इस शानदार खिलाड़ी से विश्व कप में बहुत उम्मीद है. इस खिलाड़ी की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों की कप्तान विराट को जरूरत पड़ेगी. केदार क्रिकेट छोड़ने वाले थे, इनके साथ कुछ ऐसा हो गया था जिस वजह से यह खिलाड़ी बहुत आहत हो गया था. क्या है वो किस्सा आइए हम आपको बताते हैं.
पत्नी ने दी तलाक देने की धमकी

केदार जाधव की जब उनकी पत्नी स्नेहल से शादी हुई थी, तो उनके खराब प्रदर्शन की वजह से महाराष्ट्र क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया था. जब इस खिलाड़ी को इस बारे में खबर मिली तब वो हनीमून पर थे. केदार जाधव इससे बेहद आहत हुए और उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया.
पत्नी ने ऐसा नहीं किया होता तो शायद केदार आज भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होते

लेकिन उस समय केदार की पत्नी स्नेहल ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. साथ ही ये भी धमकी दी कि अगर केदार क्रिकेट छोड़ेंगे तो पत्नी स्नेहल उन्हें तलाक दे देगी.
अगर उनकी पत्नी ने ऐसा नहीं किया होता तो शायद केदार आज भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होते. पत्नी से तलाक की धमकी मिलने के बाद इस खिलाड़ी ने अपने खेल पर जमकर मेहनत की.

पहले ये खिलाड़ी केवल बल्लेबाज के रूप में खेलता था. लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने इस खिलाड़ी के अंदर प्रतिभा देखी और केदार को गेंदबाज के रूप में भी आजमाया अब वो हर मैच में कोई ना कोई विकेट निकालकर टीम को देते हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post क्रिकेट की वजह से पत्नी ने दी तलाक की धमकी, आज धोनी जैसे दिग्गज समेत पूरा भारत करता है सलाम appeared first on Sportzwiki.