ऑस्ट्रेलिया टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। भारत दौरे के बाद पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में भी वह बल्ले से गेंदबाजों को धुनाई कर रहे हैं। 99 वनडे मैच खेल चुके मैक्सवेल ने करीब 33 की औसत से रन बनाये हैं लेकिन इसके बावजूद कंगारू कोच जस्टिन लैंगर को लगता है कि वह विराट कोहली के करीब पहुँच सकते हैं।
विराट के पास पहुँच सकते हैं

भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में करीब 60 की औसत से रन बना रहे हैं वहीं ग्लेन मैक्सवेल उनके करीब आधे पर ही हैं। लेकिन कोच जस्टिन लैंगर को उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है। पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें वनडे से पहले लैंगर ने कहा
“उनके लिए चुनौती है, और मैंने उनसे यह कहा है। हमने विराट कोहली को देखा है, जो एक असाधारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनका एकदिवसीय क्रिकेट में औसत 60 है। 99 मैचों में मैक्सी का औसत 32 या 33 है। वह विराट कोहली हो सकते हैं। उसे ऐसा करने का टैलेंट है।”
जमकर तारीफ की

ग्लेन मैक्सवेल ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और चौथे मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। इन दोनों मैचों में उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में आकर 71 और 98 रनों की तेज पारी खेली थी।
उनकी तरीफ में कोच ने कहा
“वह वास्तविक उद्देश्य के साथ अभ्यास कर रहे हैं और उसका ईनाम भी मिल रहा है। वह टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वह अपनी हर चीज में ऊर्जा लाते हैं। चाहे वह क्षेत्ररक्षण हो, विकेटों के बीच दौड़ रहा हो।
भारत में किया था शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया की टीम फरवरी के अंत में भारत के दौरे पर आई थी। दौरे में खेले गए टी-20 मैच में ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला जमकर बोला था। पहले मैच में उन्होंने मुश्किल पिच पर अर्धशतक बनाया वहीं दूसरे मैच में शतकिय पारी खेली थी।
विश्व कप से पहले उनका यह फॉर्म गत विजेता टीम के लिए अच्छे संकेत हैं। इससे ज्यादा यह देखने वाली बात होगी कि मैक्सवेल अपने करियर में विराट के कितने पास पहुँच सकते हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने स्टीवन स्मिथ नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया ऑस्ट्रेलिया का विराट कोहली appeared first on Sportzwiki.