Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली में खराब प्रदर्शन केएल राहुल और ऋषभ पंत का विश्व कप खेलने का सपना तोड़ सकता है!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबले 13 मार्च को दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान पर खेला जायेगा। यह विश्व कप से पहले भारतीय टीम का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच है। इसके बाद टीम के खिलाफ 23 मार्च से होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे। इसी वजह से यह मैच कई खिलाड़ियों के विश्व कप में टिकट पाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

इन दो खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण

विश्व कप में जिस खिलाड़ियों की जगह पर तलवार लटक रही है, उनमें केएल राहुल और ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है। केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के बाद पहली बार मोहाली में वनडे मैच खेला।

ऋषभ पंत ने अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। उस सीरीज के पहले तीन मैच में बैटिंग और फील्डिंग में उनका प्रदर्शन निम्न स्तर का था और इसी वजह से उन्हें दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला था।

दिल्ली में अग्निपरीक्षा

केएल राहुल

दिल्ली में होने वाला मैच दोनों ही खिलाड़ियों के लिए अग्निपरीक्षा की तरह है। इस मैच में अच्छा प्रदर्शन उन्हें विश्व कप का टिकट दिलवा सकता है वहीं खराब प्रदर्शन इन्हें विश्व कप टीम से दूर भी कर सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल को चौथे वनडे में नंबर 3 बल्लेबाजी करने का मौका मिला। टीम का स्कोर 193 रन था और उनके पास बड़ी पारी खेलकर अपनी जगह पक्की करने का मौका था लेकिन 31 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो गये।

पंत के लिए आखिरी मौका

Image result for pant miss stumping

केएल राहुल के साथ ही ऋषभ पंत के लिए भी विश्व कप टीम में जगह बनाने के आखिरी मौका है। मोहाली में उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तो अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन तेज गति के पैट कमिंस के सामने वह जूझते दिखे।

विकेटकीपिंग में उनका प्रदर्शन और भी निराशजनक रहा। उस मैच में उन्होंने बाय में रन दिए, रन आउट का मौका छोड़ा और सबसे महत्वपूर्ण एश्टन टर्नर का स्टंपिंग भी छोड़ दिया। उन्हें अपनी प्रदर्शन में काफी सुधार की जरुर है और दिल्ली में उनके पास आखिरी मौका होगा।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post दिल्ली में खराब प्रदर्शन केएल राहुल और ऋषभ पंत का विश्व कप खेलने का सपना तोड़ सकता है! appeared first on Sportzwiki.