स्पोर्ट्स डेस्क। 2013 आईपीएल के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज श्रीसंत और राजस्थान रॉयल्स के उनके दो अन्य खिलाड़ियों पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन इसके बाद स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत को साल 2015 में एक निचली अदालत ने आरोपमुक्त कर दिया था। एस श्रीसंत कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद भी बीसीसीआई ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। इसके बाद श्रीसंत ने केरल हाई कोर्ट में दलील देते हुए कहा की दिल्ली कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद भी बीसीसीआई उन पर प्रतिबंध लगा रहा है। इसके बाद केरल कोर्ट ने बीसीसीआई को प्रतिबंध हटाने के लिए कहा था।
लेकिन आज उच्चतम न्यायालय ने श्रीसंत पर आजीवन पाबंदी लगाने का बीसीसीआई का फैसला पूरी तरह से गलत बताया है। इसके साथ सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई की तरफ से श्रीसंत पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को खत्म कर दिया है। इस फैसले के बाद श्रीसंत एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है। श्रीसंत ने बताया की पुलिस ने इस मामले में उनके परिवार वालों को फंसाने की धमकी भी देते थे।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद श्रीसंत ने कहा कि वो एक बार फिर से मैदान पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। मैं विश्व कप में खेलने के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहा हुं। इस फैसल के बाद श्रीसंत को लेकर बीसीसीआई क्या रूख अपनाती है इसका भी श्रीसंत को इंतजार करना होगा
Herald