भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता. उसके बाद ओश की वजह से पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आज ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज कुछ और ही सोच के आए थे. उन्होंने गजब की बल्लेबाजी की. ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 193 रन पर गिरा.
ख्वाजा ने लगाया शानदार शतक बने मैन ऑफ द मैच

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 313 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 314 रनों का लक्ष्य दिया. कंगारू टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 104 रन बनाए जबकि कप्तान एरॉन फिंच ने 93 रनों की पारी खेली. फिंच अपने शतक से चूक गए. वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 47 रनों की तेजतर्रार पारी खेली.
मैन ऑफ द मैच उस्मान ख्वाजा ने कही ये बात

जवाब में टीम इंडिया ने 48.2 ओवर में 281 रन पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 32 रन से जीत लिया.
उन्होंने कहा,
“यह ऐसा कुछ नहीं है. विशेष रूप से एक बहुत अच्छे भारतीय पक्ष के खिलाफ. उस जीत को हासिल करना अच्छा रहा. गेंदबाजों ने सुंदर गेंदबाजी की. हमें पूरा यकीन नहीं था कि एक अच्छा स्कोर क्या है, फिंच ने अच्छी शुरुआत की और निचले क्रम ने हमें 300 से अधिक का काम दिलाया. मेरा उच्चतम स्कोर 98 था, इसलिए आज उन अतिरिक्त दो रन हासिल करना अच्छा था”
ऑस्ट्रेलिया अगला मैच जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी

उस्मान ख्वाजा के करियर का ये पहला शतक था. अब ऑस्ट्रेलिया टीम को अगले मैच में भी अच्छा खेलना होगा. और वो चाहेगी सीरीज 2-2 से बराबर करे. वहीँ भारत इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर जीतना चाहेगा. और सीरीज अपने नाम करना चाहेगा. विश्व कप से पहले भारतीय टीम की ये आखिरी सीरीज है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारत के खिलाफ पहला शतक लगाना गर्व की बात: उस्मान ख्वाजा appeared first on Sportzwiki.