Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में इस भारतीय खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

खेल डेस्क। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम मंगलवार को जब नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य पांच मैचों की इस शृंखला में 2-0 की बढ़त बनाना होगा।

68 साल पहले आज ही के दिन दुनिया ने इस कारण माना था भारत का लोहा

टीम इंडिया ने हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में कंगारू टीम को छह विकेट से शिकस्त दी थी। दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम में एक परिवर्तन किया जा सकता है। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋभष पंत को खेलने का मौका मिल सकता है। उनके लिए ऑलराउंडर विजय शंकर को अपना स्थान छोडऩा पड़ सकता है। विजय शंकर हैदराबाद में ख्ेाले गए पहले वनडे में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके थे।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारत के इस स्टार क्रिकेटर की पत्नी ने थामा बीजेपी का हाथ

विश्व कप से पहले टीम इंडिया को अब सिर्फ चार वनडे मैच और खेलने हैं और ऐसे में वह क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए दो उपलब्ध स्थानों पर खिलाडिय़ों को चुनने का प्रयास करेगी। जबकि बाकी खिलाडिय़ों का चुना जाना लगभग तय है।

ये रिकॉर्ड बनाकर इन महान खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हुए धोनी

टीमें:भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, सिद्दार्थ कौल, केएल राहुल और रवीन्द्र जडेजा।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शार्ट, शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, उस्मान ख्वाजा, एलेक्स केरी, पीटर हैंड्सकोंब, एश्टन टर्नर, एडम जम्पा, जेसन बेहरेनडोर्फ, झाय रिचर्डसन, पैट कमिंस, एंड्रयू टाई, नाथन कोल्टर नाइल और नाथन लियोन।