खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में खेले जाने वाले पांच मैचों की वनडे शृंखला के दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
IPL के 12वें सीजन अब दर्शक भी जीत सकेंगे ये बड़े पुरस्कार, लेकिन करना होगा ये काम...
विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर पांच मैचों की वनडे शृंखला में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। वैसे नागपुर के इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले गए पिछले तीनों मैचों में जीत हासिल की थी।
आईसीसी रैंकिंग में नम्बर एक गेंदबाज बनी झूलन गोस्वामी, अब इस विश्व रिकॉर्ड पर है नजर
टीम इंडिया ने हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में कंगारू टीम को छह विकेट से शिकस्त दी थी। दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। पहले ये संभावना जताई जा रही थी कि इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋभष पंत को ऑलराउंडर विजय शंकर के स्थान पर मौका मिल सकता है। जबकि कंगारू टीम में नाथन लियोन को शामिल किया गया है।
धोनी आज हासिल कर सकते हैं ये खास उपलब्धि, इस शानदार क्लब में होंगे शामिल
टीमें: भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, आरोन फिंच (कप्तान), शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, नाथन लियोन, एडम जम्पा।