Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टेंपरिंग के बाद मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डैरेन लेहमन एक बार फिर से तैयार हैं कोचिंग के लिए, कही ये बात

पिछले साल इन्हीं दिनों क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त भूचाल आया जो एक साथ कई उम्मीदों को अपने साथ बहाकर ले गया। ये भूचाल बॉल टेंपरिंग के नाम से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश किया जिसके आगोश में कप्तान, उपकप्तान और मुख्य कोच डैरेन लेहमन हर कोई आ गया।

बॉल टेंपरिंग के बाद एक बार फिर से कोचिंग में वापसी को तैयार डैरेन लेहमन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच डैरेन लेहमन को बॉल टेंपरिंग कांड के बाद खुद जिम्मेदारी लेनी पड़ी और अपनी मरजी से मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया।

डैरेन लेहमन उस शर्मनाक कांड के बाद से क्रिकेट से काफी दूर चले गए थे लेकिन एक बार फिर से वो रेडियो पर कमेन्ट्री के जरिए सामने आए हैं। डैरेन लेहमन ने अपनी नई शुरुआत से लेकर कई बातों को लेकर अपनी राय साझा की।

मुझे कोचिंग कराना है बहुत पसंद- लेहमन

डैरेन लेहमन ने शुक्रवार को एक बार फिर से कोचिंग में वापसी के लिए तैयार होने की बात कही। लेहमन ने कहा कि

मैं कुछ लोगों को पकड़ रहा हूं और देख रहा हूं कि इससे क्या होता है। मैंने कुछ लोगों से बात की है और वास्तव में ग्राउंड को देखा है।’

डैरेन लेहमन ने कहा कि

‘मुझे कोचिंग पसंद है और मुझे रेडियो पर काम करना बहुत पसंद है। इसलिए अगर आप उन सर्विस में से किसी एक को प्रतिबंधित करने के लिए बीबीएल में सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं अगले हफ्ते देखूंगा कि क्या होता है।

उस्मान ख्वाजा को लेकर डैरेन लेहमन की बड़ी प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट और कोच ने उस्मान ख्वाजा को लेकर आगे कहा कि

‘अगर मैं उसे एशेज में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के बारे में सोचता हूं, तो मुझे नहीं लगता है कि आप उसे भारत और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ले जा सकते हैं।’

‘मुझे नहीं लगता है कि उन्हें(ख्वाजा) ड्यूक गेंद के साथ पीछे के छोर पर 4 शील्ड मैच खेलने और कुछ फॉर्म हासिल करने के लिए मिले हैं, और ये तो चयनकर्ताओं के लिए नीरस करने जैसा है।’

उस्मान ख्वाजा की बल्लेबाजी पर लेहमन सोचते हैं कि

‘वो जिस तरह से आउट हुए ये उस्मान ख्वाजा के विपरित था, ये एक आलसी शॉट था। ऐसा नहीं है कि वो उससे बेहतर खिलाड़ी नहीं है।’

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post बॉल टेंपरिंग के बाद मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डैरेन लेहमन एक बार फिर से तैयार हैं कोचिंग के लिए, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.