Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप को लेकर  इस दिग्गज खिलाड़ी ने जताई चिंता, विजय शंकर और ऋषभ पंत को लताड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरिज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-2 से मात दी है। साथ ही इस हार के बाद भारतीय टीम की विश्व कप को लेकर काफी चिंता बढ़ गई है। साथ ही आपको बता दे कि इस सीरीज हार के बाद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को जमकर लताड़ा है। साथ ही उन्होंने भारतीय टीम को विश्व कप में लेकर चिंता जताई है।

खबरों के अनुसार आपको बता दे कि दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए निर्णायक वनडे में भारत को 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद संजय मांजरेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर विजय शंकर और ऋषभ पंत पर बोलते हुए लिखा, 'मैं विजय शंकर और पंत से इस मैच के बाद काफी ज्यादा निराश हूं, उन दोनों खिलाड़ियों के पास अपना हुनर दिखाने का अंतिम मैच में शानदार मौका था। विजय शंकर बड़े शॉट्स लगा सकते हैं, लेकिन वो पंत नहीं हैं। उन्हें स्ट्राइक रेट बढ़ाकर खेलना सीखना होगा,उनको नीचे शॉट्स खेलने चाहिए, जैसा कि उनके कप्तान करते हैं।

साथ ही संजय मांजरेकर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत की बधाई दी साथ ही उन्होंने ने लिखा कि 'ऑस्ट्रेलिया ने दिल जीत लिया। उन्होंने ने शानदार सीरीज जीती। साथ ही उनका देश अपनी टीम पर गर्व कर रहा होगा।' साथ ही उन्होंने ने अपने अगले ट्विट में लिखा कि भारतीय टीम के लिए विश्व कप में भारत के मिडिल ऑर्डर के सिलेक्शन बहुत अहम है। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 साल बाद भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज को जीतने में कामयाब हुई है।

ये भी देखें

वर्ल्ड कप में विराट कोहली नहीं ये भारतीय खिलाड़ी होगा सबसे बड़ा खतरा

विश्व कप से पहले इस भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ पुलिस ने दायर की चार्जशीट

हार के बाद भी जडेजा ने कोटला मैदान में बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड, जानिए



Herald