विश्व क्रिकेट के मानचित्र में तेजी के साथ अपना स्थान बना रही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल किया। पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन से जबरदस्त प्रभाव डालने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने सोमवार को अपने इतिहास का पहला टेस्ट मैच जीतने में सफलता हासिल की।
अफगानिस्तान की आयरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट जीत
सोमवार को अफगानिस्तान की टीम ने अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास के दूसरे मैच में आयरलैंड को 7 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया। जो हमेशा के लिए यादगार उपलब्धि में बदल गई।
Remarkable Rahmat, resplendent @rashidkhan_19 clinch historic Test win for Afghanistan as they beat Ireland by 7 wickets to secure the team’s first-ever win in Test cricket.
Read more: https://t.co/Kl9GSeV2fk#AFGvIRE pic.twitter.com/ZzeaNNkf8O
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) March 18, 2019
देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के चौथे दिन अफगानिस्तान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को आसानी के साथ 7 विकेट से परास्त किया। इस जीत के साथ ही अफगान टीम भी इंटरनेशनल टेस्ट मैच जीतने वाली टीम में शुमार हो गई।
अफगानिस्तान के रेहमत शाह ने किया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप-100 में प्रवेश
अफगानिस्तान के टेस्ट क्रिकेट इतिहास की पहली जीत में उनकी टीम के युवा बल्लेबाज रेहमत शाह ने शानदार योगदान दिया। रेहमत शाह ने पहली पारी में जहां 98 रनों की पारी खेली, तो वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने 76 रनों का योगदान दिया।

रेहमत शाह अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला शतक बनाने से तो चूक गए, लेकिन उन्होंने इस पारी के दम पर उन्होंने अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करते हुए आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में 89वां स्थान हासिल कर लिया।
गेंदबाजी में यामिन और राशिद खान ने भी किया बड़ा सुधार
रेहमत शाह अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर हैं। वो पहले अफगान खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 के अंदर बल्लेबाजी रैंकिंग को हासिल किया। तो इसके अलावा कप्तान अस्गर अफगान 106वें स्थान और हशमुदुल्लाह शाहीदी 110वें स्थान पर हैं।

अफगानिस्तान टीम के लिए टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में यामिन अहमदजई ने 50वां स्थान, तो वहीं स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने मैच में 7 विकेट लेकर 67वां स्थान हासिल किया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का दबदबा, रेहमत शाह ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि appeared first on Sportzwiki.