Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कॉलिन इंग्रम से भारतीय टीम के सेना की टोपी पहनकर खेलने पर पाकिस्तानी मीडिया ने पूछा सवाल, तो इंग्रम ने बंद की बोलती

इनदिनों पाकिस्तान की टी-20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग खेली जा रही है. जिसमे देश-विदेश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है. बता दें, कि पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के लिए साउथ अफ्रीका के कॉलिन इंग्रम भी खेल रहे है. वह एक शानदार बल्लेबाज है. बता दें, कि दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने भी उन्हें आईपीएल 2019 के लिए खरीदा हुआ हैं. उन्हें दिल्ली की टीम ने 6.40 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा हुआ है.

इंग्रम से भारतीय टीम के सेना की टोपी पहनकर खेलने पर पूछा गया सवाल

पाकिस्तान सुपर लीग की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने कॉलिन इंग्रम से एक रोचक सवाल कर लिया. दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार ने कॉलिन इंग्रम से भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में सेना की टोपी पहनकर खेलने पर राय मांगी.

कॉलिन इंग्रम ने किया पकिस्तानी पत्रकारों का मुंह बंद 

कॉलिन इंग्रम पाकिस्तानी पत्रकारों से यह सवाल सुनकर काफी हैरान रह गये. हालाँकि, उन्होंने कहा, कि वह भारतीय टीम के खेल भावना का सम्मान करते है. साथ ही उनका कहना था, कि वह फिलहाल सिर्फ पाकिस्तान सुपर लीग पर ही फोकस रखना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा है, क्रिकेट एक ऐसा माध्यम है, जो एक देश व पूरे विश्व कप को एक साथ जोड़ता है.

भारतीय टीम की खेल भावना का सम्मान करता हूँ

कॉलिन इंग्रम ने इस बात का जवाब देते हुए कहा,

“ईमानदारी से कहू, तो यह एक मुश्किल सवाल है, क्रिकेट हमेशा से मेरे देश दक्षिण अफ्रीका को एकजुट करने का एक कारक रहा है और इसने लोगों को करीब लाया है.

हालाँकि, राजनीति ने देश में खेल को स्थिति को मुश्किल बना दिया है. स्पोर्ट्स ऐसी चीज है, जो किसी देश या विश्व को एक साथ जोड़ता है.

मैं भारतीय टीम की खेल भावना का सम्मान करता हूँ, लेकिन मेरा ध्यान फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग में है, बहुत समय बाद कराची में क्रिकेट वापस लौट रहा है और मैं अपना ध्यान पीएसएल में ही लगाना चाहता हूँ. “

 

 


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कॉलिन इंग्रम से भारतीय टीम के सेना की टोपी पहनकर खेलने पर पाकिस्तानी मीडिया ने पूछा सवाल, तो इंग्रम ने बंद की बोलती appeared first on Sportzwiki.