इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में विश्व क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट होने जा रही है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के शुरू होने में अब कुछ महीनों का ही समय रह गया है। ऐसे में इन दिनों तो हर कोई भारतीय टीम की विश्व कप स्क्वॉड को सामने रख रहा है।
अनिल कुंबले ने विश्व कप के लिए बतायी भारतीय 15 मेंबर टीम
अब इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच और भारत के क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब गेंदबाज अनिल कुंबले ने भी विश्व कप स्क्वॉड बताया है।

भारत के पूर्व मुख्य कोच और विराट कोहली की टीम के साथ काम कर चुके अनिल कुंबले ने विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया जिसमें उन्होंने कुछ हैरान करने वाले नाम भी शामिल किए।
अनिल कुंबले ने लिए कुछ चौंकाने वाले नाम
महान गेंदबाज अनिल कुंबले ने भारतीय स्क्वॉड में कुछ अलग ही नाम शामिल किए हैं। जिसमें उन्होंने चौथे पेसर के रूप में युवा गेंदबाज खलील अहमद को चुना तो वहीं ऑलराउंडर के रूप में रविन्द्र जडेजा पर विजय शंकर को तरजीह दी।

क्रिकेट नेक्स्ट को दिए इंटरव्यू में अपनी टीम को रखते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि “मैं स्पष्ट 11 के साथ जाउंगा। जो मेरा मानना है कि खुद का चयन करता हूं। जिसमें रोहित, शिखर, विराट, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवी, चहल, कुलदीप, बुमराह, शमी हैं। तो ये हमारा ये 11 होगा।”

“ये जरूरी नहीं कि प्लेइंग प्लेइंग में ही बल्कि आप जानते हैं कि ये 11 खिलाड़ी 15 में भी होंगे। 12,13,14,15 एक चुनौती है। मेरा मानना है कि विजय शंकर या जडेजा में से एक होगा और उनमें से जो आपने विजय शंकर को एक बल्लेबाज के रूप में देखा है। मुझे लगता है कि वो इसके लिए हां करेगा। गेंदबाजी के नजरिए से, उनके पास अभी भी मौका नहीं है या मुझे नहीं लगता है कि आप अपने 10 ओवर में गेंदबाजी करने के लिए उन पर भरोसा कर सकते हैं। इसलिए ये एक चुनौती है। लेकिन मैं विजय शंकर का साथ जाउंगा।”
अनिल कुंबले के द्वारा चुनी गई विश्व कप की स्क्वॉड
विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर, ऋषभ पंत, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने विश्व कप के लिए भारतीय टीम की स्क्वॉड चुनी, कई बड़े नाम बाहर appeared first on Sportzwiki.