Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने भारतीय महिला और पुरुष टीम के सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट को किया जारी, भुवनेश्वर कुमार और धवन को नुकसान तो इन युवा खिलाड़ियों को फायदा

भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पुरुष और महिला क्रिकेटरों के सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक को जारी कर दिया है। बीसीसीआई के द्वारा जारी भारतीय क्रिकेटरों के सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में कई खिलाड़ियों को अपने पिछले कॉन्ट्रेक्ट को गंवाना पड़ा तो कई खिलाड़ियों का प्रमोशन किया गया है।

ऋषभ पंत को मिली सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में जगह, इन खिलाड़ियों को नुकसान

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेट में एक खास जगह बना ली है। ऋषभ पंत को अब तीनों ही फॉर्मेट में जगह मिल चुकी है। ऐसे में पिछले साल सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में जगह बनाने से नाकाम रहे ऋषभ पंत को इस बार सीधे ए ग्रेड में जगह मिल गई है।

जहां ऋषभ पंत को एक बड़ा पुरस्कार मिला तो वहीं टीम के टेस्ट सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को बाहर कर दिया है तो साथ ही भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन को भी A+ से बाहर कर A ग्रेड की तरफ डिमोशन कर दिया।

ऐसा है बीसीसीआई की पुरुष टीम के सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट का हाल

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के पिछले एक साल के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों के सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट का चयन किया जिसमें पिछले एक साल से चोट के कारण टीम से बाहर रहे विकेटकीपर रिद्धीमान साहा का भी बड़ा नुकसान हुआ और उन्हें ग्रेड सी में डाल दिया गया।

bcci

तो वहीं युवा खिलाड़ियों की बात करें तो हनुमा विहारी और खलील अहमद जैसे खिलाड़ियों ने भी सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अपनी जगह बनायी। जिन्हें ग्रेड सी में रखा गया है। अक्षर पटेल, करूण नायर, पार्थिव पटेल और जयंत यादव जैसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है। जो पिछले साल शामिल थे।

इस तरह से रखा गया है खिलाड़ियों का सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट

ग्रेड A+( 7 करोड़ रूपये)- विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह

ग्रेड A ( 5 करोड़ रूपये)- आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत

ग्रेड B ( 3 करोड़ रूपये)- केएल राहुल, उमेश यादव, युजवेन्द्र चहल, हार्दिक पंड्या

ग्रेड C ( 1 करोड़ रूपये)- केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद, रिद्धीमान साहा

भारतीय महिला क्रिकेटरों का सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट

Women's Cricket: India will aim to capture the series

ग्रेड A ( 50 लाख रूपये)- मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम यादव

ग्रेड B ( 30 लाख रूपये)-  एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स

ग्रेड C( 10 लाख रूपये)राधा यादव, डी हेमलता, अनुजा पाटिल, वेदा कृष्णमूर्ति, मानसी जोशी, पुनम राउत, मोना मेश्राम, अरूंधति रेड्डी, राजेश्वरी गायकवड़, तान्या भाटिया, पूजा वस्त्राकर

यहाँ देखें बीसीसीआई को वो ट्वीट:

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post बीसीसीआई ने भारतीय महिला और पुरुष टीम के सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट को किया जारी, भुवनेश्वर कुमार और धवन को नुकसान तो इन युवा खिलाड़ियों को फायदा appeared first on Sportzwiki.