Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: स्टीवन स्मिथ ने अभ्यास के समय दिखाया अपना पुराना रंग, लगाए लंबे-लंबे छक्के

आईपीएल भारतीय क्रिकेट का महापर्व है. इसकी शुरुआत 23 मार्च को हो चुकी है. अब 25 मार्च को राजस्थान और पंजाब के बीच मुकाबला होने वाला है. राजस्थान की टीम की ओर से स्टीव स्मिथ एकबार फिर जुड़ गए हैं. बॉल टेम्परिंग की वजह से इस खिलाड़ी को पिछला सीजन खेलने का मौका नहीं मिला था.

वापसी के बाद रंग में दिखे स्टीव स्मिथ 

राजस्थान रॉयल्स के लिए स्टीव स्मिथ 25 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते दिखेंगे. जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले स्मिथ शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिखे. उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में हर गेंदबाज की धुनाई कर डाली.

राजस्थान रॉयल्स ने स्टीवन स्मिथ की बैटिंग प्रैक्टिस का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है, जिसमें उनके शॉट्स देखते ही बन रहे हैं. फैंस भी स्टीवन स्मिथ के लौटने से बेहद खुश हैं.

स्मिथ के पास 69 आईपीएल मैचों का अनुभव है 

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अब तक 69 आईपीएल मैचों का अनुभव है. उन्होंने 37.02 की औसत से 1,703 रन बनाए हैं. 101 के उच्चतम स्कोर के साथ स्मिथ के नाम एक शतक और पांच अर्धशतक भी हैं.

यहाँ देखें वीडियो 

स्टीव स्मिथ आईपीएल में ज्यादा दिनों तक नहीं खेलेंगे. उनको पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी दो वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा बनाया गया है. लगभग एक साल बाद स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी कर रहे हैं. इनके साथ ही सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी टीम में वापसी करेंगे.

डेविड वार्नर ने की शानदार वापसी 

आज डेविड वार्नर आईपीएल में खेले अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 रनों की पारी खेली. ऐसे ही शुरुआत की उम्मीद स्टीव स्मिथ को भी होगी.

राजस्थान ने एक बार फिर कप्तान के रूप में रहाणे को चुना है. बॉल टेम्परिंग की वजह से स्टीव स्मिथ अब कप्तान नहीं बन सकते.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वीडियो: स्टीवन स्मिथ ने अभ्यास के समय दिखाया अपना पुराना रंग, लगाए लंबे-लंबे छक्के appeared first on Sportzwiki.