विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। उन्होंने हर देश में हर गेंदबाज के खिलाफ रन बनाये हैं और इसी वजह से हर गेंदबाज उन्हें आउट करने को देखता है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा ने पिछले कुछ मैचों में लगातार विराट को अपना शिकार बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने विराट को परेशान भी किया है।
लगातार परेशान कर रहे

ऑस्ट्रेलिया के इस भारत दौरे पर एडम जम्पा ने अभी तक खेले गये 5 मैचों में तीन बार विराट कोहली को आउट किया है वहीं एक बाद वह नाबाद रहे हैं। एक बार पैट कमिंस ने उनका विकेट लिया था।
इसी वजह से कहा जा रहा है कि जम्पा को विराट कोहली की कमजोरी का पता चल गया है। वनडे सीरीज के पहले मैच में पिच पर सेट होने के बाद वह जम्पा की गेंद नहीं समझ पाए और आउट हो गये।
जम्पा ने दिया बयान
एडम जम्पा बार- बार विराट कोहली को अपना शिकार बना रहे हैं और इसी वजह से कोहली को उनका बनी कहा जाने लगा है। अब जम्पा ने खुद इसपर बयान दिया है। उन्होंने कहा
“हमने सामूहिक रूप से अच्छी गेंदबाजी की। विराट एक गंभीर खिलाड़ी हैं और उनका विकेट लेना अच्छा था। मुझे नहीं लगता कि वह मेरा बन्नी हैं, वह सबसे मुश्किल खिलाड़ियों में से एक है। मैं थोड़ा दबाव में था, अगर उसने कुछ और चौके लगाए होते खेल उनकी तरफ झुक जाता।”
मोहाली वनडे में बड़ी जिम्मेदारी
इस सीरीज में एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने जरुर के मौके पर ऑस्ट्रेलिया को सफलता दिलाई है। रांची वनडे में उन्होंने विराट कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव को भी आउट किया था।
अब मोहाली वनडे में भी उनपर बीच के ओवरों में विकेट लेने की जिम्मेदारी होगी। महेंद्र सिंह धोनी के जाने के बाद भारत के मध्यक्रम में अनुभव की काफी कमी है और जम्पा इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विराट कोहली को बार- बार अपने शिकार बनाने वाले एडम जम्पा को इस भारतीय खिलाड़ी के सामने गेंदबाजी करने में लगता है डर appeared first on Sportzwiki.