23 मार्च से आईपीएल 2019 खेला जाना है, इसके शुरूआत दो हफ्तों का कार्यक्रम बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले घोषित भी कर दिया था. आईपीएल के खत्म होने के कुछ दिन बाद ही विश्व कप 2019 शुरू हो जायेगा. ऐसे में भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज करना आईपीएल 2019 में एक चुनौती साबित होने वाली है. इसी बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2019 में खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेज पर अपनी बात रखी हैं.
आईपीएल के पहले हाफ के बाद वर्कलोड मैनेज हो सकता है लागू

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2019 में वर्कलोड मैनेज को लेकर कहा, ”हां, वर्कलोड मैनेज हमारे दिमाग में हैं. आईपीएल के पहले हाफ के बाद यह लागू किया जा सकता है. 6-7 मैचों बाद हमें पता चलेगा, कि आईपीएल के दूसरे हाफ में हम क्या कर सकते हैं और विश्व कप के लिए फिट रहने के लिए हमें क्या करना है?
हां, निश्चित रूप से आईपीएल के दौरान विश्व कप हमारे दिमाग में रहेगा, लेकिन हम फिटनेस पर आईपीएल के दूसरे हाफ में गौर करेंगे.”
उम्मीद है, फ्रेंचाइजी वर्कलोड मैनेज करने में मदद करेंगे

भुवनेश्वर कुमार ने आगे अपने बयान में कहा, ”अगर मैं थका हुआ हूँ, तो फिर मैं आराम ले सकता हूँ. हालाँकि, यह हमारी फ्रेंचाइजी पर भी निर्भर करता है, लेकिन मुझे उम्मीद है, कि आईपीएल फ्रेंचाइजी विश्व कप से पहले खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज करने में मदद करेंगे.
मुझे यकीन है, कि प्रत्येक फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के साथ सहयोग करेगी, क्योंकि विश्व कप हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण चीज है और बीसीसीआई ने भी शायद इस बारे में उनसे बात की होगी.”
मुख्य चयनकर्ता ने वर्कलोड मैनेज के लिए कही थी ये बात

वहीं भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने वर्कलोड मैनेज की बात को लेकर कहा था, कि व्यावहारिक योजना तैयार करने के लिए बात चल रही है. हालाँकि, बीसीसीआई की तरफ से वर्कलोड मैनेज करने का अबतक कोई भी अधिकारिक बयान नहीं आया है.
बता दें, कि केकेआर के सीईओ वैंकी मैसूर ने हाल में ही वर्कलोड मैनेज को लेकर कहा था, कि वर्कलोड मैनेज को लेकर उन्हें बीसीसीआई से फिलहाल कोई निर्देश नहीं मिले हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विश्वकप से पहले भुवनेश्वर कुमार ने बताया कैसे आईपीएल में भारतीय खिलाड़ी मैनेज करेंगे वर्कलोड appeared first on Sportzwiki.