Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण आईपीएल से पहले बड़ी मुसीबत में फंसे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 

खेल डेस्क। आईपीएल का 12वां संस्करण शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है, इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं।भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज शमी के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ और यौन उत्पीडऩ के मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। शमी का उनकी पत्नी के साथ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद विराट कोहली ने बोल दी ऐसी बात कि...

शमी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए (दहेज उत्पीडऩ) और 354 ए (यौन उत्पीडऩ) के तहत आरोप लगाए गए हैं।भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने पिछले वर्ष मार्च में घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग और अवैध संबंध रखने जैसे कई बड़े आरोप लगाए थे। हालांकि फिक्सिंग के आरोपों के बावजूद बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने जांच के बाद शमी को क्लीन चिट दे दी थी।

शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का विवाद भारतीय तेज गेंदबाज के दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद सार्वजनिक हुआ था। हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर कई फोटो पोस्ट करते हुए मोहम्मद शमी पर लड़कियों के साथ अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। अब शमी का 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होना लगभग तय है।