Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली और शोएब मलिक में गजब का इत्तेफाक, मलिक ने ट्वीट कर जताई खुशी

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इस समय नाजुक चल रहे हैं। आतंकी हमले और उसके बाद भारत की तरफ से एयर स्ट्राइक की वजह से दोनों देशों में खलबली है। पाकिस्तान ने भी एक भारतीय विंग कमांडर को अपनी हिरासत में रखा है और उन्हें आज छोड़ दिया जाएगा। इसी बीच पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक ने कुछ मजेदार ट्वीट किया है।

शोएब और विराट में इत्तेफाक

पाकिस्तान के कार्यवाहक कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक दुनिया में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही वह रन बनाने के मामले में भी तीसरे स्थान पर थे।

अब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनकी बराबरी हासिल कर ली है। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टी-20 मैच में विस्फोटक पारी खेली थी। इस समय विराट और शोएब के टी-20 इंटरनेशनल रन बराबर ही हैं, भले ही शोएब ने विराट काफी ज्यादा पारियां खेली हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अभी तक 67 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन मैचों में विराट ने करीब 50 की औसत से 2263 रन बनाये हैं। वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 20 अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

दूसरी तरफ पाकिस्तान के शोएब मलिक ने अभी तक 111 टी-20 मैच खेले हैं और इन मैचों में उन्होंने करीब 31 की औसत से 2263 रन बनाये हैं। शोएब के नाम 7 अर्धशतक भी दर्ज हैं। यह दोनों बल्लेबाज इस समय रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

मलिक ने किया ट्वीट

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शोएब मलिक ने रन की बराबरी को लेकर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने विराट कोहली के साथ एक ही स्थान पर रहने पर ख़ुशी व्यक्त की है। उन्होंने लिखा

“T20I के रन में  #3 स्पॉट को मेरे पड़ोसी विराट कोहली के साथ साझा करने में प्रसन्नता हुई।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली और शोएब मलिक में गजब का इत्तेफाक, मलिक ने ट्वीट कर जताई खुशी appeared first on Sportzwiki.