भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बावजदू सिर्फ एक इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला है। उन्होंने 2015 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना एकमात्र मैच खेला था। उसके बाद आईपीएल और घरेलू मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। सैमसन ने पहलीबार आईपीएल 2013 में अपने शानदार प्रदर्शन से छाप छोड़ी थी।
मुझे नहीं पता कहाँ हूँ

ऋषभ पन्त को महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है वहीं ईशान किशन भी इस रेस में हैं। वहीं लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद संजू सैमसन के नाम की चर्चा भी नहीं है। हाल ही में स्क्रोल डॉट इन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“ईमानदारी से कहूँ तो मुझे नहीं पता कि मैं कहाँ खड़ा हूँ। मैं प्रतियोगिता को नहीं देखता। ऋषभ एक बहुत अच्छा खिलाड़ी है, वह एक विस्फोटक बल्लेबाज है जो भारत के लिए बहुत अच्छा कर रहा है, और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। उसी समय, मैं अपनी ताकत भी जानता हूं। मैंने भी अच्छा किया है।”
अपना काम करता रहूँगा

संजू सैमसन विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन करने के साथ ही अच्छे मैदानी फील्डर भी हैं। घरेलू मैचों में उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उन्होंने आगे कहा
“मेरे लिए, यह केवल इस बात पर निर्भर करता है कि टीम को क्या चाहिए। यदि उन्हें कीपिंग करने की आवश्यकता है, तो मैं सिर्फ कीपिंग करूंगा, यदि वे मुझसे फील्डिंग और बल्लेबाजी करवाना चाहते हैं, तो मुझे भी ऐसा करने में खुशी होगी। यह पूरी तरह से टीम की कॉल है।”
आईपीएल पर नजर

घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन की पूरी नजर आईपीएल में बेहतर करने पर होगी। वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं और यहीं से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।
आईपीएल के प्रदर्शन की बात करें तो केरल के इस खिलाड़ी ने किसी को निराश नहीं किया है। उन्होंने एक शतक और 10 अर्धशतक समेत 1867 रन बनाये हैं। इस बाद राजस्थान अगर बेहतर प्रदर्शन करती है तो उसमें संजू का योगदान अहम होने वाला है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारतीय टीम में वापसी को लेकर संजू सैमसन ने दिया चौंकाने वाला बयान, सुन दंग रह जाएंगे आप appeared first on Sportzwiki.