Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुश्ताक अली ट्रॉफी : गोस्वामी के अर्धशतक से जीता बंगाल

इंदौर, 8 मार्च: बंगाल ने शुक्रवार को एमरल्ड हाई स्कूल ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के सुपर लीग चरण के ग्रुप-ए के मैच में रेलवे को छह विकेट से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की टीम 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी थी। बंगाल ने सलामी बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी (80) और अभिमन्यु ईश्वरन (46) की पारी की मदद से इस लक्ष्य को 18.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

गोस्वामी ने 55 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। ईश्वरन ने 35 गेंदों पर सात चौके मारे।

इससे पहले बंगाल के गेंदबाजों ने रेलवे को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। उसके लिए आशीष यादव ने सर्वाधिक 51 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया तथा दो चौके और इतने ही छक्के मारे।

प्रशांत गुप्ता ने 31 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए।

बंगाल के लिए सयान घोष ने दो विकेट लिए। अशोक डिंडा, शहबाज अहमद, प्रदीप्ता प्रामाणिक ने एक-एक विकेट लिए।

The post मुश्ताक अली ट्रॉफी : गोस्वामी के अर्धशतक से जीता बंगाल appeared first on Sportzwiki.