भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले पूरी दुनिया में है. इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम को पिछले 15 साल में जीतने के कई मौके दिए हैं. जिस वजह से देश हो या विदेश इस खिलाड़ी के हर जगह चाहने वाले है. अब इस खिलाड़ी के चाहने वालों में एक और नाम जुड़ गया है.
अभिनेत्री सनी लियोन ने खुद को धोनी का प्रशंसक बताया है. क्या कहा उन्होंने आइए हम आपको बताते हैं.
सनी लियोन ने वेबसाइट की लॉन्चिंग के दौरान कही ये बात

भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान के बारे में बात करते हुए सनी ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं क्योंकि वह एक पारिवारिक व्यक्ति हैं.
‘मेरा पसंदीदा धोनी है. मुझे लगता है उनकी जो बच्ची है, है ना? उनके साथ बेटी ज़ीवा धोनी के साथ उनकी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं. और यह बहुत प्यारा लगता है. इसलिए, वह मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं ,क्योंकि वह एक पारिवारिक व्यक्ति हैं”
अपने फ्यूचर प्लान के बारे में ये बोली सनी लियोन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो मैचों से आराम दिया गया है. वो विश्व कप से पहले अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में दिखेंगे. विश्व कप से पहले भारत अपनी आखिरी सीरीज खेल रही है.
सनी ने आगे कहा,
“मेरे दो टेलीविजन शो हैं. मैं एक हिंदी फिल्म में भी काम कर रहा हूं, जो मेरे प्रोडक्शन हाउस के तहत बन रही है. हम इस साल इस पर काम करना शुरू कर देंगे, मैं दो दक्षिण भारतीय फिल्मों का भी हिस्सा हूं, इसलिए काफी रोमांचक काम है.”
नई पारी शुरू करने जा रही सनी

सनी ने सनीसिटी मीडिया और एंटरटेनमेंट के साथ प्रोडक्शन शुरू किया है. वह एक निर्माता के रूप में अपनी भूमिका का आनंद ले रही हैं.
उन्होंने इस बारे में कहा,
“मेरी टीम और डैनियल (पति डैनियल वेबर) सनीसिटी एंटरटेनमेंट के पीछे दिमाग लगाया है. और हमारी टीम बिल्कुल अद्भुत है. मुझे इसके रचनात्मक पक्ष से प्यार है”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सनी लियोन ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी, काफी अजीबोगरीब बताया वजह appeared first on Sportzwiki.