भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज वर्तमान में जारी है. सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे मैच भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जीत लिए थे. अब सीरीज का तीसरा वनडे मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. बता दें, कि जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम धोनी का होम ग्राउंड हैं.
रांची पहुंचते ही धोनी का हुआ शानदार स्वागत

भारतीय टीम 8 मार्च को होने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए रांची पहुंच गई है. रांची पहुंचते ही एमएस धोनी का शानदार स्वागत हुआ है. उनके स्वागत का एक वीडियो बीसीसीआई ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है.
इस वीडियो में ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं. वह धोनी के आगे चलते नजर आ रहे हैं. वहीं धोनी एक सुरक्षाकर्मी के साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं.
Ranchi – Look who’s here – @msdhoni
#TeamIndia #INDvAUS pic.twitter.com/yH9vPG6vQY
— BCCI (@BCCI) March 6, 2019
पहले वनडे में दिलाई थी जीत, दूसरे में हुए फ्लॉप

बता दें, कि विशाखापत्तनम में खेले गए पहले वनडे मैच में एमएस धोनी ने ही भारतीय टीम को जीत दिलाई थी. उन्होंने टीम के लिए 59 रन की शानदार पारी खेली थी.
हालाँकि, दूसरे वनडे में वह फ्लॉप साबित हुए थे और पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. वह करीब 9 साल बाद गोल्डन डक का शिकार बने थे.
घर पर खेलना चाहेंगे बड़ी पारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का तीसरा मैच 8 मार्च को खेला जायेगा. अपने घर पर होने वाले इस मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.
हो सकता है, कि यह रांची में धोनी का अंतिम वनडे मैच हो, क्योंकि विश्व कप 2019 के बाद एमएस धोनी अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. धोनी का क्रिकेट करियर बहुत सफल रहा है.
उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 2011 का वनडे विश्व कप और 2007 का टी-20 विश्व कप जीताया हैं. वहीं वह भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में 10000 से अधिक रन बना चुके हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : तीसरे वनडे के लिए अपने शहर रांची पहुंचते ही धोनी का प्रशंसकों ने किया शानदार स्वागत appeared first on Sportzwiki.
